Advertisment
छत्तीसगढ़

न्यूड वीडियो के आधार पर युवती को किया ब्लैकमेल, ऐंठे 5.80 लाख

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई। स्मृति नगर पुलिस ने बाजार चौक उतई के रहने वाले समीर वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों पर युवती से ठगी और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है। पहले आरोपियों ने अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये लिए।

इसके बाद फिर पीड़िता से रुपयों की मांग की। युवती ने जब रुपये न होने की बात कही, तो आरोपितों ने उसके न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब पीड़िता के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित समीर वर्मा और पीड़िता पूर्व परिचित हैं। दोनों एक स्कूल में पढ़ते थे। चार दिसंबर 2023 को आरोपित समीर ने पीड़िता को फोन कर कहा कि उसके पिता को लकवा मार गया है और ब्रेन हेमरेज हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, अंबिकापुर में हादसे के बाद भाग निकले सवार; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग

दोबारा पैसे देने से मना करने पर किया ब्लैकमेल

उसने इलाज के लिए मदद के तौर पर उससे रुपये मांगे। पीड़िता ने विभिन्न किस्तों में उसे करीब दो लाख रुपये यूपीआई के जरिये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पीड़िता ने रुपये न होने की बात कहते हुए मना किया, तो समीर के बड़े भाई राहुल ने उसे कहा कि उसके छोटे भाई के पास उसकी न्यूड वीडियो है।

आरोपित राहुल ने उसे कहा कि यदि वह उन्हें रुपये नहीं देगी, तो वे वीडियो उसके दोस्तों और परिवार वालों के पास भेज देंगे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत ही आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

इसे भी पढ़ें:  CGPSC घोटाला...टामन सोनवानी-श्रवण गोयल की बढ़ी मुश्किलें:20 दिसंबर तक कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles