Advertisment
अन्य खबरेंक्राइमगरियाबंदगांजा की तस्करीछत्तीसगढ़

गांजा की तस्करी करते धरी गई यूपी की महिलाएं

ट्राली में नई साड़ियों के बीच छिपा रखा था 3 लाख का माल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद। एमपी, राजस्थान और ओडिसा के बाद अब यूपी की महिलाएं गांजा की तस्करी करते हुए पकड़ी गई हैं. महिलाओं ने 3 लाख रुपए कीमत का गांजा ट्रॉलियों के अंदर नई साड़ियों के बीच में लपेटकर रखा था. मैनपुर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महिलाओं को यात्री बस से उतार कर कार्यवाही को अंजाम दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के बलिया जिले की रहने वाली तीन महिलाएं देवभोग से रायपुर जाने वाली बस में सवार होते ही शक के दायरे में आ गई. मुखबिर से मिली सूचना पर मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने बोईर गांव के पास बस को रोककर महिलाओं से पूछताछ करने के साथ इनके पास रखी ट्रालियों की गवाहों के समक्ष जांच की गई, जिसमें पैकेटों में 3 लाख रुपए मूल्य का 30 किलो गांजा जब्त किया गया.

गिरफ्तार की गई महिलाएं यूपी के बलिया जिला की रहने वाली हैं. पकड़ी गई महिला आरोपियों में विजय लक्ष्मी (32 वर्ष), सीमा खातून (40 वर्ष) और कमलबती (40 वर्ष) शामिल हैं. एसडीओपी बाजी लाल सिंग ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की जा रही है.

इसे भी पढ़ें:  जुए में जप्त 12 लाख को आपस मे बांट लिए पुलिसकर्मी , TI लाईन अटैच और बाकी सस्पेंड

चार दिन के भीतर तीसरी कार्रवाई

मैनपुर पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर लगाम कसने की कवायद में जुड़ी हुई है. सबसे पहले 2 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने बस से 26 किलो गांजा ले जाते एमपी और राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 3 अप्रैल को देवभोग पुलिस ने ओडिसा के दो सप्लायर को 28 किलो गांजा के साथ दबोचा था. इसके बाद आज मैनपुर पुलिस ने यूपी के 3 महिला तस्करों को 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. तीनों कालाहांडी जिले से गांजा ले कर आ रही थीं. कालाहांडी के पहाड़ी इलाके के अलावा कोरापुट के पहाड़ों में गांजा की बड़ी मात्रा में खेती होती है.

इसे भी पढ़ें:  पैरोल पर छोड़े गए सात कैदी नहीं लौटे रायपुर जेल, प्रदेशभर की जेलों से लापता हैं 70 बंदी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles