Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : रात में स्कूटी लूटकर फरार, दो लुटेरे रायपुर से गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा।  जिले के थाना मुलमुला पुलिस ने स्कूटी लूटकर फरार हुए दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आदित्य पाटले, निवासी भगवानपाली (थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 02 की रात लगभग 11:30 बजे, वह शिवरीनारायण दशहरा एवं नवरात्रि मेला देखकर स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान कोसा मेन रोड पर दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और स्कूटी लूट ली। जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 317/25 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

इसे भी पढ़ें:  पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ थाना चांपा क्षेत्र के दो आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता, 1 नग पिस्टल एवं 14 नग जिंदा कारतूस बरामद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles