Advertisment
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना शिक्षक को पड़ा भारी, पहले निलंबन और अब हुई गिरफ्तारी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर। प्रधानमंत्री के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित करने के बाद अब पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। विकासखंड बलरामपुर के शासकीय प्राथमिक शाला मक्याठी के सहायक शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन के द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ उनके नाम से अपने फेसबुक पेज पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की गई थी।

विभागीय जांच में इसे छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिकारी-कर्मचारी के इंटरनेट मीडिया के उपयोग संबंधी मार्गदर्शी निर्देश का उल्लंघन पाया गया था। इस आधार पर ईश्वरी प्रसाद टंडन (सहायक शिक्षक एलबी) को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में बड़कीमहरी निवासी विजय प्रताप सिंह ने की थी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में नर्स की हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाश

उन्होंने लिखित शिकायत की थी कि ईश्वरी प्रसाद टण्डन द्वारा प्रधानमंत्री के संबंध में अत्यंत ही अपमानजनक अभद्र एवं असंवेदनशील भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर सार्वजनिक रूप से गाली गलौज की गई है। शासकीय कर्मचारी होते हुए इस प्रकार का व्यवहार न केवल आचार संहिता का उल्लघंन है बल्कि प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कार्य भी है। ऐसे व्यक्ति का आचारण सामाजिक सौहार्द एवं सार्वजनिक शिष्टाचार के खिलाफ है।

इसी शिकायत पर पुलिस ने जांजगीर निवासी शिक्षक ईश्वरी प्रसाद टंडन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 352, 353(1), 363(1), (353) के तहत प्राथमिकी की थी।पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  पेड़ों को गिराकर बिछाया जा रहा था बीएसएनएल का केबल, वन अमले ने जब्त किए तीन जेसीबी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles