Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

मां ने ही मार डाला अपनी दुधमुही बच्ची को: बच्ची होने पर ससुरालवाले मारते थे ताना, इसलिए कुएं में फेंक दिया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में 24 दिन की दुधमुंही बच्ची को मां ने कुएं में फेंक कर मार डाला। आरोपी महिला ने पुलिस से कहा कि, ससुराल वाले बेटी होने पर ताना मारने लगे थे। उसका मान सम्मान कम होने लगा था। जिसके चलते उसने अपनी मासूम बेटी को कुएं में डाल दी और उसके गायब होने की कहानी बना दी।

दरअसल, मस्तूरी थाना क्षेत्र में 2 से गायब बच्ची की कुएं में लाश मिली थी। किरारी निवासी करण गोयल पेशे से किसान था। उसकी पत्नी हसीन गोयल ने 24 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। वह रविवार रात नवजात बच्ची को लेकर कमरे में सो रही थी।

मासूम बच्ची को कुएं में डाल दी उसकी मां।
मासूम बच्ची को कुएं में डाल दी उसकी मां।

घर का दरवाजा अंदर से बंद था। अचानक रात करीब दो बजे उसकी नींद खुली और दूध पिलाने के लिए बच्ची को देखी तो वह गायब मिली। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजन और पुलिस को दी।

कुएं में मिली थी दो दिन से गायब बच्ची की लाश।
कुएं में मिली थी दो दिन से गायब बच्ची की लाश।

अंदर से दरवाजा बंद था, इसलिए परिजनों पर शक

इसे भी पढ़ें:  तीन बच्चों के साथ महिला रहस्यमयी तरीके से लापता, मायके जाने की बात कहकर निकली थी

हेडक्वार्टर डीएसपी उड्‌डनय बेहार ने बताया कि, घर का एक ही दरवाजा है और छत का रास्ता है। जिस कमरे में महिला और बच्ची सो रही थी, उसका दरवाजा महिला ने ही खुद बंद किया था। उसकी नींद खुली, तब बच्ची गायब मिली। लेकिन, कमरे का दरवाजा बंद मिला। इसलिए घटना के बाद से ही पुलिस को बच्ची की मां और परिजन पर शक था।

शुरूआती जांच से ही पुलिस को परिजनों पर शक हो गया था।
शुरूआती जांच से ही पुलिस को परिजनों पर शक हो गया था।

दो दिन बाद कुएं में मिली मासूम की लाश

मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान ने बताया कि, पुलिस की टीम के साथ ही FSL, डॉग स्क्वॉड और ACCU की टीम जांच कर रही थी। इसी दौरान बच्ची की लाश पास के ही कुएं में पाई गई। डेडबॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद बच्ची की मां और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की गई।

इसे भी पढ़ें:  घर-घर जाकर खोजी जाएंगी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी, 4.18 लाख महिलाओं ने नहीं कराया e-KYC

शुरुआत में बच्ची का मां हसीन गोयल पुलिस को गुमराह करती रही। बाद में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बच्ची की हत्या करने की जानकारी दी। उसने बताया कि उसकी पहले से दो बेटियां है। तीसरी बेटी के पैदा होने पर ससुरालवाले उसे ताना मारने लगे थे, जिससे उसका मान सम्मान कम हो गया था। इसी के चलते उसने बच्ची को कुएं में डाल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles