Advertisment
Accidentखैरागढ़-छुईखदान-गंडईछत्तीसगढ़

खैरागढ़ में आमनेर नदी में डूबने से युवक की मौत:दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था; नहाने के दौरान हुआ हादसा

contact for Ad1
S G Travels

खैरागढ़ के गातापार जंगल थाना क्षेत्र में युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई। पीयूष आर्या (20) अपने 4 दोस्तों के साथ शनिवार को पिकनिक मनाने कुकरापाट पहुंचा था। दोपहर करीब 2:30 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा। इस दौरान वह गहरे पानी में डूबने लगा।

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश भी की और आसपास मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन तब तक पीयूष नदी में गुम हो चुका था। घटना की जानकारी कुकरापाट मंदिर के पुजारी को मिली। जिसके बाद गातापार जंगल पुलिस को सूचना दी गई।

आमनेर नदी में डूबा युवक।
आमनेर नदी में डूबा युवक।

पूरी रात की गई शव की तलाश

इसे भी पढ़ें:  आज से राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ, उद्धाटन समारोह में CM नहीं होंगे शामिल; अग्नि पीठाधीश्वर रामकृष्णानंद होंगे मुख्य अतिथि

SDRF की टीम को कुकरापाट बुलाया गया। लेकिन युवक का शव नहीं मिल पाया। जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन, पड़ोसी और सहयोगी मौके पर मौजूद रहे। पूरी रात SDRF, नगरसेना और पुलिस के जवानों ने नदी में युवक के शव की खोज की। रविवार को आज सुबह करीब 6 बजे गोताखोरों ने पीयूष का शव बरामद किया।

पुजारी ने नदी में नहाने से किया था मना

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण आमनेर नदी में गहरा जल भराव है। पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों को कुकरापाट मंदिर के पुजारी ने नदी में नहाने से मना किया था, लेकिन वे नहीं माने। घटना के बाद खैरागढ़ सिविल लाइन सहित सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़ें:  सरगुजा-बलरामपुर में गिरे ओले, सड़क से खेतों तक बिछी बर्फ की मोटी चादर

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बता दें कि मृत पीयूष खैरागढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी विकास आर्या का भतीजा है। फिलहाल, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles