Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर टाउन में 07 बुलेट वाहन में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाने वाले को पकड़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वाले के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जांजगीर चांपा श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया, जिसमें बुलेट मोटर सायकल में प्रेशर हार्न एवं मोडिफाई साइलेंसर लगाकर मोटर सायकल चलायें जाने पायें जाने से मौके पर ही मोडिफाई साइलेंसर निकलवाया गया। यदि दोबारा मोडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने पाए जाने पर चलको के विरुद्ध वैधानिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी कहकर समझाइश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल: सबरिया समाज के लिए गेंदा महोत्सव में स्वरोजगार प्रशिक्षण

यातायात पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी, तेज गति में वाहन चलाना, बिना हेलमेट मोटर सायकल चलाना, बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चलाना एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पाए जाने विभिन्न धाराओं के तहत वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस जांजगीर की अपील

1. शराब के नशे में वाहन न चालांए।
2. तेज गति से वाहन न चलाएं।
3. हेलमेट पहन कर मोटर सायकल चलाए
4. मोटर सायकल में ट्रिपल सवारी न करे।
5. माल वाहक वाहन, ट्रैक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाए
6. नींद या नशे की स्थिति में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध।
7. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन
8. नाबलिकों को वाहन नहीं चलाने देवे।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का मशाल जुलूस आज

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles