Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

चलती कार में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

दुर्ग। जिले में एक चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई. यह घटना रिसाली के डीपीएस चौक की है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

बताया जा रहा है कि जब रिसाली से सेक्टर एरिया की तरफ आ रही टाटा इंडिका कार भिलाई की तरफ जा रही थी. इसी बीच अचानक कार के बोनट के पास से धुआं उठने लगा. ड्राइवर अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल नीचे उतर गया इतनी देर में ही कार से धुआं के साथ आग निकलने लगी और कार में भीषण आग लग गई. वहीं तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार की आग को बुझाया गया. लेकिन इस आगजनी की घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई. आग लगने का कारण कार के अंदर हुई शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.

    इसे भी पढ़ें:  एक्शन में कलेक्टर, कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राइस मिलों को किया ब्लैकलिस्टेड

    mediahousempcg

    RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

    Related Articles