Advertisment
Uncategorized

‘कोलकाता का ईडन गार्डन वक्फ की संपत्ति’, AIMIM नेता के दावे पर भड़की TMC

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पश्चिम बंगाल में वक्फ की जमीन को लेकर AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स को वक्फ की संपत्ति बताया है. उन्होंने ये भी दावा किया कि राज्य सरकार ईडन गार्डन्स को किराया देती है. AIMIM के दावे पर बंगाल सरकार के मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. TMC नेता और मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा AIMIM बंगाल की एक पार्टी है. इसका राज्य में कोई महत्व नहीं है और जिस पार्टी का कोई आधार नहीं है, वह बेतुका दावा कर रही है.

गौरतलब है कि देश में इन दिनों वक्फ की संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. सरकार वक्फ संसोधन बिल लाने की तैयारी में है . इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के एक नेता ने नई बहस छेड़ दी है. पश्चिम बंगाल के AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी ने यह दावा किया है.

इसे भी पढ़ें:  भारत हुआ शर्मसार, खो गया भारतीय शतरंज महासंघ को शतरंज ओलंपियाड में मिला नोना गैप्रिंडाशविली कप…

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता इमरान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा वक्फ की जमीन है. इमरान ने दावा कि 8000 वक्फ की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, इन्हें जमीनों में ईडन गार्डन की जमीन भी शामिल है. कोलकाता की पार्क स्ट्रीट में भी उन्होंने वक्फ की 105 प्रॉपर्टी होने की बात कही है. कोलकाता में 2,595 एकड़ जमीन वक्फ की है.

इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम का बयान सामने आया है. उन्होंने AIMIM एक नेता इमरान सोलंकी पर निशाना साधते हुए उनके बयान को बेतुका करार दिया है. हकीम ने कहा कि AIMIM बंगाल की एक पार्टी है, जिसका राज्य में कोई महत्व नहीं है और जिस पार्टी का कोई आधार नहीं है, वह बेतुका दावा कर रही है. उन्होंने कहा कि ईडन गार्डन्स को वक्फ की संपत्ति बताना सरासर गलत है.

इसे भी पढ़ें:  Gpay यूजर्स के लिए जरूरी खबर: 4 जून के बाद बंद हो जाएगा Google pay; जानिए वजह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles