Advertisment
Uncategorized

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: 200 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका, शरीफ सरकार ने क्वेटा भेजे 200 ताबूत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक संकट घटना 28 घंटे बाद भी बरकरार है। जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने के मामले में पाकिस्तानी सेना 155 बंधकों को BLA के कब्जे से छुड़ाने (रेस्क्यू) और ऑपरेशन में 27 बलूच लड़ाकों को मारने का दावा कर रही है। हालांकि बलूच लिबरेशन आर्मी पाक सेना के दावे को झूठा करार देते हुए 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या की बात कही है।

इसी बीच बड़ी अपडेट यह आई है कि क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 200 से ज्यादा ताबूत लाया गया है। सभी को बलोच भेजा जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि 200 से ज्यादा लोगों की मौत अबतक हो चुकी है। हालांकि अभी तक मौतों की संख्या की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें:  एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखें हुईं खराब, दर्द से बेहाल Actress बोलीं- ‘लेंस लगाते ही मुझे दिखना हुआ बंद… बहुत तकलीफ से गुजर रहीं हूं

200 ताबूतों को क्वेटा रेलवे स्टेशन से बलोच भेजा जा रहा है। इससे पहले बलूचिस्तान के पूर्व सीएम अख्तर मेंगल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बलूचिस्तान का एक इंच भी हिस्सा ऐसा नहीं बचा है, जिस पर पाकिस्तान की सरकार अपना अधिकार जता सके. वह पूरी तरह से इस युद्ध को हार चुके हैं। हमने उन्हें चेतावनी दी थी, ठीक वैसे ही जैसे हमसे पहले के लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles