Advertisment
Uncategorized

प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में बताई 12 करोड़ रुपये संपत्ति, BJP ने पूछा- क्या था उनकी आय का स्रोत..

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड उपचुनाव में नामांकन दाखिल कर दिया है, तो भारतीय जनता पार्टी ने उनकी आय पर सवाल उठाया है. BJP ने पूछा कि वाड्रा ने 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खरीदने के लिए उनकी आय का स्रोत क्या था.

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “…सवाल है कि प्रियंका वाड्रा की कमाई का स्त्रोत क्या है? प्रियंका वाड्रा की पार्टी भारतीय शेयर मार्केट का शोषण करती है. यह वही वाड्रा परिवार है, जिसने बड़े कारोबारी घरानों के स्टॉक्स और म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया था. क्यों वाड्रा और वाड्रा परिवार में यह पाखंड है.’

उन्होंने कहा, ‘भारत की जनता वाड्रा से पूछ रही है कि हलफनामे के अनुसार, 2013 में उन्होंने जमीन खरीदी थी, जिसकी कीमत पांच गुना बढ़ गई है. उस जमीन खरीदने के लिए उनके पास आमदनी का जरिया क्या था? क्या अपने पति की तरह ही वाड्रा जी जमीन के संदिग्ध सौदों में शामिल हैं? जब श्री वाड्राजी एनसीआर के संदिग्ध सौदों में शामिल थे, तो क्या वे अपने पति के साथ काम कर रहे थे?

इसे भी पढ़ें:  पंजाब के मंत्री का 1.25 मिनट का अश्लील VIDEO वायरल: लड़की के कपड़े उतरवाए, फिर करने लगा 'गंदी बात'

“भारत की जनता भ्रष्ट वाड्रा-गांधी परिवार से यह जानना चाहती है कि क्या था प्रियंका गांधी वाड्रा की कमाई का स्त्रोत और ऐसा कैसे हो सकता है कि डिमांड नोटिस, डिमांड नोटिस की वेल्यू घोषित संपत्ति से ज्यादा है, इसका मतलब है कि वाड्रा गांधी परिवार अपने भ्रष्ट काम छिपा रहा है.”

हलफनामा

अपने नामांकन पत्र में प्रियंका ने वित्तीय वर्ष 2023–2024 में 46.39 लाख रुपये से अधिक की कुल आय घोषित की है, जिसमें बैंकों , निवेशों से ब्याज और किराये की आय शामिल हैं.

प्रियंका गांधी ने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में अपनी चल संपत्ति और देनदारियों का विवरण देते हुए बताया कि उनके पास 4.24 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 1.15 करोड़ रुपये मूल्य का 4400 ग्राम (सकल) सोना, उनके पति रॉबर्ट वाद्रा द्वारा उपहार में दी गई होंडा सीआरवी कार और तीन बैंक खातों में अलग-अलग राशि की जमा रकम,जिसमें म्यूचुअल फंड और PPF में निवेश.

इसे भी पढ़ें:  CM नीतीश कुमार के ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आया मेल, जांच में जुटी ATS

उनकी अचल संपत्ति 7.74 करोड़ रुपये से अधिक की है, जिसमें नई दिल्ली के महरौली क्षेत्र में विरासत में मिली कृषि भूमि के दो हिस्से और 2.10 करोड़ रुपये से अधिक की वर्तमान कीमत वाले एक फार्महाउस भवन का आधा हिस्सा शामिल हैं.

साथ ही, उनके हलफनामे के अनुसार, उनके पास 5.63 करोड़ रुपये से अधिक की वर्तमान कीमत वाली हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक स्व-अर्जित आवासीय संपत्ति है.

प्रियंका ने अपने हलफनामे में अपने पति रॉबर्ट वाद्रा की चल-अचल संपत्ति का भी ब्योरा दिया है, जो 37.9 करोड़ रुपये से अधिक और 27.64 करोड़ रुपये से अधिक है. प्रियंका के पास 15.75 लाख रुपये की देनदारी है, जिसमें ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा में बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और दिल्ली विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में बीए ऑनर्स की डिग्री है.

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को माफ कर देंगे अगर...26 साल पुरानी दुश्मनी पल भर में होगी खत्म, बिश्नोई समाज ने रख दी डिमांड

उनके हलफनामे में कहा गया है कि वे कर निर्धारण वर्ष 2012–13 के लिए आयकर पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही का सामना कर रहे हैं, जिसके अनुसार उन्हें कर के रूप में 15 लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना होगा.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles