
दिल्ली के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, केजरीवाल ने जताई चिंता; पुलिस क्या बोली?
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम की धमकी दी गई है। शुक्रवार (13 दिसंबर) को दिल्ली के 4 स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले।
उधर, इसकी जानकारी लगने पर अग्निशमन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। दिल्ली पुलिस ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
बता दें कि दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैंब्रिज स्कूल समेत छह स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली है। पुलिस ने चारों ही स्कूलों में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
केजरीवल ने एक्स पर डाली पोस्ट
अधिकारियों ने क्या बताया…
दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, “हम ऐसे मेल मिलने पर विस्तृत जांच करने के सामान्य एसओपी का पालन कर रहे हैं।” सुबह 4.30 बजे पहला अलर्ट मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारी और पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे।
कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली
गहन निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ई-मेल में लिखा था, “इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब समूह शामिल है और कई रेड रूम भी हैं। बम इतने शक्तिशाली हैं कि वे इमारतों को नष्ट कर सकते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



