Advertisment
दिल्ली

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: इनवर्टर में लगी आग पूरे घर में फैली, माता-पिता और 2 जवान बेटों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के प्रेम नगर में मंगलवार को आग लगने की घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई. प्रेम नगर की एक इमारत में तड़के आग लग गई।  आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने चार लोगों को बचाया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि आग संभवत: इनवर्टर से निकली और इमारत की पहली मंजिल पर सोफे में लग गई, जिसके बाद आग ने पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकों की पहचान हीरा सिंह (48), नीटू सिंह (46), रॉबिन (22) और लक्ष्य (21) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  चुनाव आयोग बोला- केजरीवाल यमुना में जहर का सबूत दें:केजरीवाल बोले- चुनाव आयुक्त राजनीति कर रहे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles