Advertisment
दिल्ली

दिल्ली में वोटिंग से 5 दिन पहले AAP में लगी इस्तीफों की झड़ी, 7 विधायकों ने चिट्ठी लिखकर बताई वजह

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (आप) के सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सबसे पहले महरौली के विधायक नरेश यादव ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद छह और विधायकों ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। इस तरह सातों विधायकों ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर इस्तीफे की घोषणा की। 

इसमें जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि, पालम से भावना गौड़, बिजवासन से बीएस जून, आदर्श नगर से पवन शर्मा, कस्तूरबा नगर से मदनलाल, त्रिलोकपुरी से रोहित महरौलिया शामिल हैं। सभी विधायक इस चुनाव में टिकट कटने से नाराज चल रहे थे।

 

इसे भी पढ़ें:  PM मोदी पर 6 साल की बैन वाली याचिका खारिज, दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग के काम में हस्तक्षेप नहीं

भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी आम आदमी पार्टी: नरेश यादव

चिट्ठी में नरेश यादव ने लिखा था- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार के मुक्त करने के लिए हुआ था, लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई, बल्कि आम आदमी पार्टी ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

पार्टी अपनी विचारधारा से भटक चुकी है: पवन शर्मा

पवन शर्मा ने लिखा- मैं पवन शर्मा विधायक आदर्श नगर, आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों से इस्तीफा देता हूं। आम आदमी पार्टी जिस ईमानदार विचारधारा पर बनी थी, उस विचारधारा से पार्टी भटक चुकी है। आम आदमी पार्टी की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत दुखी है। कृप्या करके मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में GST घोटाले के रैकेट का पर्दाफाश: सरकारी खजाने में लगाई 54 करोड़ की सेंध, जीएसटी अधिकारी समेत 7 अरेस्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles