Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024EVM-VVPATक्राइम

जगन मोहन रेड्डी के MLA ने VVPAT को जमीन पर पटका: आंध्र प्रदेश के 7 मतदान केंद्रों पर EVM में की तोड़फोड़, देखें VIDEO

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लोकसभा चुनाव के 5 फेज पूरे हो चुके हैं। अब महज 2 फेज में मतदान होना बाकी है। लोकसभा चुनाव के साथ उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। इस बीच आंध्र प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सत्तारूढ़ जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी ने एक मतदान केंद्र पर मतदाता-सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) मशीन को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इस घटना का CCTV सामने आया है।

केंद्रीय चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश के सीईओ को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि विधायक रामकृष्ण रेड्डी ने माचेरला विधानसभा क्षेत्र के सात मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में तोड़फोड़ की है।

विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सीएम जगन मोहन रेड्डी पर हमलावर हो गई है। TDP ने दावा किया है कि विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी और वाईएसआरसीपी इस तरह की बर्बरता में शामिल हैं, क्योंकि उन्हें हार का डर है। उधर, पुलिस ने कहा कि विधायक को आरोपी के रूप में नामित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  4 साल से गांजे का अवैध कारोबार, 2 गिरफ्तार

13 मई की घटना
यह पूरी घटना 13 मई की है, जबकि सीसीटीवी अब सामने आया है। 13 मई को आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों और सभी 175 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव के दिन कई इलाकों में हिंसा हुई और उसके बाद भी छिटपुट घटनाएं हुई हैं।

माचेरला से मौजूदा विधायक आरोपी
वाईएसआरसीपी नेता पिन्नेली रामकृष्ण रेड्डी माचेरला से मौजूदा विधायक हैं। रामकृष्ण इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। वायरल वीडियो में उन्हें पलवई गेट मतदान केंद्र में जाते देखा जा सकता है। जहां एक चुनाव अधिकारी उनका स्वागत करने के लिए उठता है। बिना कुछ कहे विधायक उस घेरे में चले जाते हैं जहां ईवीएम रखी हुई है। विधायक ने वीवीपैट को उठाया और बहुत जोर से जमीन पर पटक दिया। इसके बाद वहां खड़े कुछ लोगों में मारपीट शुरू हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को EVM और VVPAT समझाने के लिए बुलाया; अहम फैसला आज

देखिए दबंगई का VIDEO…

 

चंद्रबाबू नायडू के बेटे ने कहा- हार के डर से ईवीएम में तोड़फोड़ की
माचेरला विधानसभा क्षेत्र पलनाडु जिले में है। मतदान के दिन और उसके बाद हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। टीडीपी नेता और पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने X पर तेलुगु में लिखा कि वाईएसआरसीपी विधायक पिन्नेली रामकृष्ण रेड्डी ने मचरला निर्वाचन क्षेत्र के पलवई गेट मतदान केंद्र पर ईवीएम में तोड़फोड़ की। मैं मांग करता हूं कि चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने हार के डर से ईवीएम में तोड़फोड़ की। 4 जून को वाईएसआरसीपी की गुटीय राजनीति पर असली फैसला होने जा रहा है। टीडीपी पवन कल्याण की जन सेना पार्टी और भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  CG Crime: सहकर्मी ने युवती का बनाया अश्लील वीडियो

चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश
चुनाव आयोग ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। विधायक रामकृष्ण रेड्डी को माचेरला विधानसभा क्षेत्र में पीएस नंबर 202 के साथ सात मतदान केंद्रों में ईवीएम में तोड़फोड़ करते हुए कैमरे पर रिकॉर्ड किया गया। पलनाडु जिला चुनाव अधिकारियों ने बर्बरता की घटना से संबंधित मामले की जांच में सहायता के लिए ऐसे सभी मतदान केंद्रों के वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दिए हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार और पुलिस महानिदेशक को इन घटनाओं में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles