Advertisment
EVM-VVPATनई दिल्लीसुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को EVM और VVPAT समझाने के लिए बुलाया; अहम फैसला आज

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

नाव में मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वोटिंग की पुष्टि के लिए मिलने वाली VVPAT स्लिप को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला सुना सकता है. आज अदालत ने दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया है. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच EVM और VVPAT से जुड़े कुछ सवाल पूछेगी. खासतौर पर EVM में लगने वाले माइक्रो कंट्रोलर के काम करने की प्रक्रिया के बारे में जज समझेंगे. इसके अलावा ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा से जुड़े कुछ सवाल भी जज पूछ सकते हैं.

जज एक अहम सवाल यह भी पूछने वाले हैं कि आखिर EVM मशीनों को कितने समय तक रखा जा सकता है. बेंच में शामिल जस्टिस संजीव खन्ना ने सवाल पूछा है, ‘क्या माइक्रो कंट्रोलर को कंट्रोल यूनिट में इंस्टॉल किया गया है या फिर VVPAT में लगाया है. हमें यही मालूम है कि इसे कंट्रोल यूनिट में ही लगाया गया है, लेकिन चुनाव आयोग ने जो FAQs जारी किए हैं, उसने अनुसार इसे वीवीपैट में लगाया गया है.’ बेंच का इसके अलावा एक सवाल यह है कि क्या ये माइक्रो कंट्रोलर एक ही बार प्रोग्राम किए जाते हैं या फिर इनमें बदलाव भी किए जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  नहीं रुकेगा 'बुलडोजर', मंदिर-दरगाह सब होंगे ध्वस्त, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी- हटना चाहिए सड़कों से अवैध अतिक्रमण

बता दें कि EVM और VVPAT को लेकर दायर अर्जियों पर कई दिनों तक लंबी सुनवाई चली थी. बुधवार तक के लिए अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान दिलचस्प बहस हुई थी, जिसमें वकील प्रशांत भूषण ने तो बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने की मांग की थी. इस पर बेंच ने कहा था कि हमें बैलेट पेपर के बारे में भी मालूम है, जिस दौर में इसके माध्यम से चुनाव होता था, तब की स्थिति हमें पता है. बेेंच ने कहा था कि कम आबादी वाले देशों में ऐसा हो सकता है, लेकिन भारत जैसे देश में ऐसा संभव नहीं है.

इसे भी पढ़ें:  एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles