Advertisment
छत्तीसगढ़

हॉस्टल में 6वीं की छात्रा से 2 छात्रों ने किया गैंगरेप, कई महीनों तक बनाते रहे शारीरिक संबंध, हुई गर्भवती

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बलरामपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां के एक निजी स्कूल के हाॅस्टल में 6वीं कक्षा में सहपाठी छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा की जब तबीयत बिगड़ी तो स्कूल प्रबंधन द्वारा उसकी जांच कराई गई जिसमें छात्रा गर्भवती निकली। छात्रा निजी स्कूल में पढ़ाई करती है और वहीं के हॉस्टल में रहती है।

जब पूछताछ की गई तो छात्रा ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र और बाहर स्कूल में पढऩे वाले एक अन्य छात्र ने उसके सा कई बार शारीरिक संबंध बनाए। सूचना पर पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दोनों छात्र भी नाबालिग हैं।

इसे भी पढ़ें:  हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा-2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी

दरअसल बलरामपुर जिले में एक निजी स्कूल के साथ ही हॉस्टल भी संचालित है। एक कमरे में छात्राएं रहती हैं तथा दूसरे कमरे में छात्र रहते हैं। जिले की एक 11 वर्षीय छात्रा उक्त स्कूल में हॉस्टल में रहकर 6वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। घटना के बाद छात्रा की तबीयत कई बार खराब हुई इस बीच जब उसकी जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह बात सुनकर जहां परिजनों के होश उड़ गए, वहीं स्कूल प्रबंधन भी सकते में आ गया।

छात्र के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने मामले की रिपोर्ट संबंधित थाने में कराई। पूछताछ के दौरान छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल के हॉस्टल में ही रहने वाले एक छात्र व बाहर के स्कूल के पढऩे वाले एक अन्य छात्र द्वारा कुछ माह पूर्व उससे गैंगरेप किया गया था। इसके अलावा दोनों छात्रों द्वारा कई बार अलग-अलग उससे रेप किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में करंट लगने से नाबालिग की मौत:अज्ञात लोगों ने जंगली सुअर मारने बिछाया था बिजली का तार, दूसरा नाबालिग झुलसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles