Advertisment
छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव…मंत्रियों के गृह जिले में BJP की हार:सूरजपुर में सभी 6 भाजपा समर्थित प्रत्याशी हारे; सरगुजा में BJP-कांग्रेस 3-3 से बराबर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ आए है। बात करें सूरजपुर जिले की तो, यहां पहले चरण में 6 जिला पंचायतों में भाजपा समर्थित 6 प्रत्याशी चुनाव हार गए। वहीं सरगुजा के 7 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित 3-3 प्रत्याशी जीते हैं। हालांकि, बलरामपुर जिला पंचायत की सभी सीटों पर भाजपा और भाजपा के बागी जीते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह जिले खरगवां 1 और खरगवां 2 में भी दोनों सीट भाजपा हार गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के गृह जिले भटगांव और प्रेमनगर की सारी सीटें भाजपा हार गई। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त मिली है।

सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्रों का परिणाम

  • सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा समर्थित दिव्या सिसोदिया करीब 13 हजार मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीत गई हैं। अंतिम परिणाम टेबुलेशन के बाद आएंगे।
  • सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में मतगणना के दौरान जमकर विवाद हुआ। इस क्षेत्र में युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर की पत्नी पायल तोमर को करीब 2000 मतों से आगे बताया गया है।
  • कांग्रेस ने देर रात तक इस क्षेत्र की मतगणना को लेकर सवाल उठाया। निर्धारित मापदंडों में सर्टिफिकेट मतदान केंद्रों से जारी नहीं किए गए।
इसे भी पढ़ें:  स्मार्ट मीटर ने कर दी लोगों की कर दी नींद हराम, बिल लेकर विभागीय दफ्तर के चक्कर काट रहे लोग

मतगणना को लेकर कई स्थानों पर विवाद

सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 लखनपुर द्वितीय से भाजपा समर्थित विजय अग्रवाल ने करीब 9 हजार मतों से बढ़त बनाई है। यहां दूसरे स्थान पर भाजपा के बागी कामेंद्र राजवाड़े रहे। मतगणना को लेकर कई स्थानों पर विवाद की स्थिति बनीं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे।

सरगुजा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 6 से राधा रवि करीब 1100 मतों से आगे हैं। राधा रवि कांग्रेस नेत्री हैं। उदयपुर के दोनों सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था।

सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्दलीय रमुनिया देवी ने बढ़त बनाई है। वे कांग्रेस विचारधारा की हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर भी समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया था।

इसे भी पढ़ें:  दिवंगत कामरेड सीताराम यचूरी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब बालको का पुनः राष्ट्रीयकरण करने का संकल्प लेंगे- गोपाल ऋषिकर भारती

सूरजपुर में भाजपा समर्थित सभी 6 प्रत्याशी हारे

सूरजपुर में भाजपा समर्थित सभी 6 प्रत्याशी जिला पंचायत का चुनाव हार गए हैं। हालांकि दो सीटों में भाजपा के बागियों को जीत मिली है। कांग्रेस के समर्थित तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक निर्दलीय कांग्रेस समर्थित है। जहां चुनाव हुए, वे भटगांव व प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र की सीटें हैं।

चुनाव जीतते ही बीजेपी में शामिल

सूरजपुर के कुछ जगहों से भले बीजेपी के लिए अच्छी खबर नहीं रही हो लेकिन इस बीच एक कांग्रेस नेत्री चुनाव जीतते ही बीजेपी में शामिल हो गई। उदयपुर क्षेत्र जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद राधा रवि ने बीजेपी की सदस्यता ली। वे टीएस सिंहदेव की करीबी मानी जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या, नक्सलियों ने सुकमा में जनअदालकर लगाकर मार डाला

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles