Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

15 जुआरी गिरफ्तार : क्रिकेटर बन पहुंची पुलिस, लाखों कैश समेत 3 कार और 5 बाइक जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मंदिर हसौद इलाके में पुलिस ने इन 15 जुआरियों को नगदी रकम के साथ पकड़ा है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम को क्रिकेटर बनना पड़ा। जहां पुलिस ने जब रेड मारी तो जुआरियों के कब्जे से 3 कार, पांच मोटर साइकिल और 2 लाख 23 हजार नगदी जब्त किया गया है।

जुआरियों ने गांव में लगा रखे थे मुखबिर 

मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस को सूचना मिली थी कि, मंदिर हसौद के ग्राम चंदखुरी में कुछ व्यक्ति कोल्हान नाला के पास जुआ खेल रहे हैं। चूंकि जुआरी काफी शातिर थे और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए मुखबिर भी गांव में लगा रखे थे। पुलिस जब भी जुआरियों को पकड़ने के लिए जाती तो ये मुखबिर उन्हें सूचित कर देते और आरोपी भाग जाते थे।

इसे भी पढ़ें:  मौत बनता मलेरिया, दो सगे भाईयों की गई जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार,जीपीएम में डराने लगा डायरिया

क्रिकेटर बन पहुंची पुलिस 

पुलिस ने इन जुआरियों को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। इसी योजना के तहत ही पुलिस की टीम को पता चला कि, गांव में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता चल रही है। पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए क्रिकेटर का भेष बनाया और क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गांव पहुंची। इसी दौरान पुलिस ने जुआरियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटाकर रात 2 जून को उनके अड्डे में छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से कैश समेत अन्य चीजें जब्त 

पकड़े गए 15 जुआरियों के कब्जे से 2, 23, 200 रूपए, 52 पत्ती ताश, 17 नग मोबाइल, 3 कार और 5 मोटर साइकिल जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 धारा का अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई की गई हैं।

इसे भी पढ़ें:  श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ( कैबिनेट मंत्री कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास ) से मुलाकात करते हुए सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles