Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

22 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की बैठक:CM ने सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने कहा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। इस बैठक में सभी मंत्रियों को शामिल होने कहा गया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से सभी कैबिनेट मंत्रियों को भेजी गई है। इस कैबिनेट मीटिंग के दो दिन बाद 24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।

सत्र से ठीक पहले हो रही यह मीटिंग अहम मानी जा रही है। इससे पहले अंतिम बैठक निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हुई थी। इस बैठक में बजट से जुड़े प्रपोजल पर मंत्रियों की सहमति लेकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  प्रेमिका की सगाई से दुखी युवा वकील कूद गया अरपा में: दोस्त की शादी में शामिल होकर सीधे पहुंचा पुल पर, कार खड़ी कर कूद गया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles