Advertisment
 बिलासपुरक्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल मंडल में अवैध वेंडर ने पेंट्रीकार मैनेजर को मारा चाकू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. बिलासपुर रेल मंडल में अवैध वेंडर्स के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो ट्रेन में पैंट्रीकार मैनेजर पर चाकू से जानलेवा हमला कर रहे है. पूरी घटना बिलासपुर-कटनी मार्ग के चंदिया रोड के पास की है. इस पूरे मामले की सूचना पेंट्रीकार संचालक की तरफ से आरपीएफ के अधिकारियों को सौंप दी गई है. हालांकि इस रोड में अवैध वेंडर्स का आतंक किसी से छिपा नहीं है. वहीं इस रूट में आरपीएफ की साठ-गाठ से भी अवैध वेंडर्स के चलने और उनसे लेन-देन के मामले में आरपीएफ ने पहले भी कार्रवाई की है. ये पूरा मामला 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस में मंगलवार का है.

इसे भी पढ़ें:  DMF में 10 हजार करोड़ से अधिक का हुआ घोटाला, ननकी राम कंवर ने कलेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप

पूरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में क्यों नहीं थम रही अवैध वेंडिंग ?

ये आरपीएफ और रेलवे के लिए बड़ा सवाल है कि ट्रेनों में अवैध वेंडिंग थमने का नाम क्यों नहीं ले रही है ? इतना ही नहीं अब तो अवैध वेंडर्स के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो हमला भी कर रहे है. कुछ दिनों पहले भी दुर्ग रेलवे स्टेशन में अवैध वेंडर के हमले करने का मामला सामने आया था. ये हमला रेलवे के कमर्शियल स्टॉफ पर किया गया था.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles