Advertisment
छत्तीसगढ़

कोरबा के पावर प्लांट में लगी भीषण आग:चपेट में आया स्विच यार्ड का ICT ट्रांसफॉर्मर; 420 मेगावाट बिजली उत्पादन बंद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के हसदेव ताप विद्युत संयंत्र में बड़ा हादसा हुआ है। संयंत्र के स्विच यार्ड में स्थित आईसीटी ट्रांसफॉर्मर में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में 2-3 अन्य ट्रांसफॉर्मर भी आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की फायर ब्रिगेड सहित 4 अन्य दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे। आग से निकल रहा काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

प्रभावित ट्रांसफॉर्मर प्लांट में उत्पादित बिजली को ग्रिड में भेजने के लिए करंट को उपयुक्त स्तर पर परिवर्तित करता है। हादसे के कारण 210 मेगावाट क्षमता वाली दो यूनिट (यूनिट 3 और 4) का उत्पादन बंद करना पड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री साय की गुरुजीभाठा में होने वाली सभा पर भारी यह टोटका

1340 मेगावाट क्षमता वाले इस पावर प्लांट में कुल 5 यूनिट हैं। इनमें 210 मेगावाट की चार और 500 मेगावाट की एक यूनिट शामिल है। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग के बीच यह हादसा चिंताजनक है।

करोड़ों के नुकसान की आशंका

प्लांट में काम करने कर्मचारियों के मुताबिक, प्लांट के रखरखाव में लापरवाही से यह हादसा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर के नुकसान और बिजली उत्पादन बंद होने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles