Advertisment
Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस अस्पताल में हुईं भर्ती, 13 टांके लगने के बाद हाल हुआ बेहाल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया में’ अपनी भूमिका के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, सोशल मीडिया पर अस्पताल के बिस्तर से उनकी हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद से उनके प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई है। गुरुवार, 13 मार्च को अभिनेत्री की अस्पताल से कुछ फोटोज पोस्ट की गई है, जिसके बाद से वह अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने के पीछे की वजह भी पता चल गई है। अभिनेत्री भाग्यश्री को पिकलबॉल खेलते समय माथे पर गहरा घाव हो गया, इसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें:  डोनाल्ड ट्रंप को एक और बड़ा झटका, सेना में ट्रांसजेंडर्स को बैन करने पर भड़का कोर्ट, पलट दिया फैसला

भाग्यश्री को सर्जरी के बाद लगे 13 टांके

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई फोटो में भाग्यश्री अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं। बता दें कि चोट इतनी गंभीर थी कि सर्जरी करना पड़ी, जिसके बाद उनके माथे पर 13 टांके लगे। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अभिनेत्री की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके सर्जरी की झलक देखने को मिल रही है। एक तस्वीर में भाग्यश्री अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक दूसरी तस्वीर में उनके माथे पर पट्टी बंधी हुई है और वे चोट के बावजूद मुस्कुराती दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  जापान में जनसंख्या में कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में शादी करने पर बाहरी लोगों को दी जाएगी बड़ी रकम...

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles