Advertisment
छत्तीसगढ़

मैनपाट के टाइगर प्वाइंट में भीषण आग, 15 दुकानें जलीं:देर रात आगजनी से राख हुई अस्थाई दुकानें, जंगल में भी फैली आग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हिल स्टेशन मैनपाट के टाइगर प्वाइंट इलाके में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत अस्थाई दुकानों से हुई। आगजनी में 9 अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गईं। इसके साथ ही जंगल में भी आग फैल गई। देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी रहीं। घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के मैनपाट के पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट में बनी अस्थाई दुकानों को लोगों ने जलता हुआ देखा। ये दुकानें रात को खाली रहती हैं। आग कुछ ही देर में फैल गई और 9 अस्थाई दुकान इसकी चपेट में आ गए।

आग में सभी दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। आग फैलकर दुकानों से लगे जंगल में पहुंच गई, जहां सूखी पत्तियों का ढेर लगा है। स्थानीय लोगों के साथ वनकर्मी भी आग पा काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  केशकाल घाटी पर टनल का काम शुरू,रायपुर से 7 घंटे में विशाखापट्टनम का सफर

असामाजिक तत्वों के आग लगाने की आशंका

प्रारंभिक दृष्टया आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाए जाने की आशंका है। अस्थाई दुकानों को लकड़ी, प्लास्टिक के तिरपाल और पत्तों की मदद से बनाया गया था। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और आग फैलती गई। आग में झोपड़ीनुमा अस्थाई दुकानें पूरी तरह से जल गईं।

दरअसल, मैनपाट में हर मौसम में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इनमें से सभी सैलानी टाइगर प्वाइंट तक पहुंचते हैं। इन सैलानियों के नाश्ते खाने, स्नैक्स और पानी सहित अन्य सामानों की बिक्री इन अस्थाई दुकानों में की जाती है। अस्थाई दुकानों में सैलानियों के बैठने के लिए कुर्सी सहित अन्य व्यवस्थाएं भी हैं।

इसे भी पढ़ें:  महानदी का जलस्तर बढ़ा: टापू में फंसा पुजारी, रेस्क्यू दल ने 6 घण्टे बाद बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला

दुकानदारों को हजारों का नुकसान

आगजनी में कुर्सी सहित दुकान में रखे सामान और कुर्सियां सहित अन्य सामान भी आगजनी में जल गए हैं। इससे दुकानदारों को हजारों का नुकसान हुआ है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles