Advertisment
Accident

पुणे में भयानक सड़क हादसा, नशे में धुत डंपर ड्राइवर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला, 3 की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र के पुणे में दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार (22 दिसंबर) की रात 1 बजे डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। 6 गंभीर रूप ये घायल हैं। एक्सीडेंट वाघोली के केसनंद फाटा इलाके में हुआ। डंपर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फुटपाथ पर 12 लोग सो रहे थे। ये सभी मजदूरी करते थे और काम के लिए पुणे से अमरावती जा रहे थे।

डंपर चालक के नशे में होने का शक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त 12 मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे। तेज रफ्तार डंपर ने इनमें से 9 को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि डंपर चालक नशे में था। वह गाड़ी पर काबू नहीं रख पाया। नतीजा ये हुआ कि डंपर  बेकाबू होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। मृतकों में वैभवी रितेश पवार (1 वर्ष), वैभव रितेश पवार (2 वर्ष) और विशाल विनोद पवार (22 वर्ष) शामिल हैं। दूसरे घायल मजदूरों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  आग में बुरी तरह जले 42 भारतीयों के शव, DNA टेस्ट से हो सकेगी पहचान; विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन कुवैत रवाना

काम की तलाश में आए थे मजदूर
हादसे का शिकार हुए ये सभी मजदूर अमरावती से काम की तलाश में पुणे आए थे। रात में आराम के लिए वे फुटपाथ पर सो रहे थे। बाकी मजदूर पास की झोपड़ी में थे, जो हादसे से बाल-बाल बच गए। डंपर इतनी तेज रफ्तार में था कि वह सो रहे लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। मजदूरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आपसास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डंपर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
घटना के बाद पुलिस ने डंपर चालक गजानन शंकर तोत्रे (26) को गिरफ्तार कर लिया। उस पर गैर इरादतन हत्या (culpable homicide not amounting to murder) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि डंपर बिल्टवेल एंटरप्राइजेज के नाम पर रजिस्टर्ड है। चालक से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत : खेत में काम करने गए थे, बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे

घायलों की हालत गंभीर
ससून अस्पताल में भर्ती घायल मजदूरों में जानकी दिनेश पवार (21), रिनिशा विनोद पवार (18), रोशन शशदु भोसले (9), नागेश निवृत्ति पवार (27), दर्शन संजय वैराल (18) और अलीशा विनोद पवार (47) शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, तीन घायलों की हालत गंभीर है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मृतकों और घायलों के परिवारों की मदद के लिए प्रयासरत हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles