Advertisment
देश

महाकुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, मेला परिसर में बना सात स्तरीय सुरक्षा घेरा, उपकरणों से भी लैस है अमला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता की. जिसमें उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों और इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी. डीजीपी ने कहा कि महाकुंभ 2025 का आयोजन यूपी पुलिस के लिए अवसर है. जिसे सफल बनाने के लिए यूपी पुलिस समेत अन्य विभागकाम कर रहे हैं. इस साल अनुमान है 40 से 50 करोड़ लोग प्रयाग का भ्रमण करेंगे. जिसके देखते हुए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है.

डीजीपी ने कहा कि 6 महत्वपूर्ण तिथियों हैं जिसमें तीन शाही स्नान हैं, संगम में स्नान के अतिरित दर्शन लाभ भी लोगों को मिलें उस दिशा में पुलिस काम कर रही है. लगभग 200 करोड़ के डिजास्टर, फायर और लोगों को डूबने से बचाने के लिए उपकरण की व्यवस्था की गई है. जैसे ही पंजाब पुलिस से सूचना मिली तुरंत कार्रवाई की गई. पंजाब से वांछित लोगों को न्यूट्रलाइज किया गया है. हमारे जो LO का वर्टिकल है उसने रियल टाइम सूचना को रिसीव किया सभी चीजें हमारे मुख्यालय से मॉनिटर किया.

इसे भी पढ़ें:  एक युग का अंत: भारतीय डाक 1 सितंबर से बंद करेगा अपनी प्रतिष्ठित रजिस्टर्ड डाक सेवा

बता दें कि इसके अलावा महाकुंभ को लेकर अन्य सुविधाएं और व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही हैं. यूपी के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर योगी सरकार युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है. महाकुंभ में श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा. इस बार के महाकुंभ में स्वच्छ महाकुंभ-स्वस्थ महाकुंभ पर विशेष फोकस है. जिसके लिए सरकार तमाम उपाय भी कर रही है.

सिटी को इसेक्ट फ्री और स्वच्छ बनाने में जुटा प्रशासन

महाकुंभ में स्वच्छता के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में महाकुंभ में कॉल करते ही ऑटोमेटिक ब्लोअर मिस्ट मिलेंगे. कॉल करते ही 30 मिनट में ऑटोमेटिक ब्लोअर मिस्ट 30 मिनट में पहुंचेगी. अखाड़ों और टेंट सिटी को इंसेक्ट फ्री बनाने के साथ ही स्वच्छ वातावरण के लिए बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं. अखाड़ों और टेंट को इंसेक्ट फ्री करने के लिए ब्लोअर मिस्ट की सुविधा रहेगी. जिसके तहत 110 अत्याधुनिक ब्लोअर मिस्ट और 107 मिनी फॉगिंग मशीन तैनात की जा रही हैं.

इसे भी पढ़ें:  बड़े हादसे की चौखट पर खड़ी वंदे भारत! एक चूक कर सकती है कई जिंदगियां तबाह, चौंका देगी रेलवे की रिपोर्ट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles