Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentबलौदाबाजार

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत : खेत में काम करने गए थे, बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, रविवार को दोनों खेत गए थे। शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से उनका पता नहीं चला। सोमवार खेत में सुबह लाश मिली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी खार की है। जानकारी के मुताबिक, गातापार गांव निवासी नंदकुमार निषाद (46) और भोला वर्मा (40) बारिश होने पर पेड़ पर नीचे खड़े थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों के शव का पंचमाना कर पोस्टमॉर्टम के लिए CHC पलारी भेजवा दिया है।
इसे भी पढ़ें:  पूर्व उप सचिव सौम्या चौरसिया की 50 से ज्‍यादा प्रॉपर्टी ED ने की अटैच, घर के बाहर लगा नोटिस, जाने पूरा मामला
आकाशीय बिजली गिरने से 2 किसानों की मौत।
आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान बताया जा रहा है कि, रविवार सुबह दोनों किसान धान बोने से पहले खेत देखने गए थे, जहां पर अचानक गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होने लगी। वहीं, बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सुबह खेत में मिली दोनों की लाश जब देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजन ढूंढने निकले। लेकिन रात होने से खेत के अंदर नहीं जा पाए। दूर से ही आवाज लगाकर पता लगाने की कोशिश की। जब कहीं से कोई जवाब नहीं मिला तो वापस परिवार के लोग घर लौट गए। सुबह वापस खेत जाकर देखा, तो पेड़ के नीचे दोंनों की लाश पड़ी थी।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles