Advertisment
छत्तीसगढ़

हिस्ट्रीशीटर की पत्नी पेट्रोल लेकर पहुंची थाने, बोली-पति को छोड़ दो नहीं तो…पुलिस के छूटे पसीने; जमकर हुआ हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर: सिविल लाइन पुलिस ने रविवार की रात हिस्ट्रीशीटर संजू टंडन को चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिसकर्मी दस्तावेज तैयार कर रहे थें. इस दौरान पति से बात करने के बाद महिला ने खुद पर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया, और पति को न छोड़ने पर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला ने थाने के अंदर जम कर हंगामा किया। किसी तरह से पुलिस ने महिला को पकड़ कर पानी डाला और प्रतिबंधात्म कार्रवाई कर पति को जेल दाखिल कराया है।

हिस्ट्री शीटर पति के लिए खाना लेकर आई थी थाने

पुलिस के अनुसार दोपहर लगभग 1.30 बजे मंजू टंडन अपने पति हिस्ट्रीशिटर संजू टंडन के लिए खाना लेकर पहुंची। दोनों के बीच कुछ देर बातचित होती रहीं, पति से बात करने के बाद जब मंजू उठी तो उसने अपने उपर पेट्रोल डालना शुरू कर दिया। पेट्रोल की बदबू आने पुलिस का ध्यान उस ओर गया तो सभी की आंखे फटी की फटी रह गई।

इसे भी पढ़ें:  ज्ञान, संस्कार और भविष्य निर्माण का महापर्व: केराकछार में अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत से गूंज उठा पूरा विद्यालय परिसर

हिस्ट्रीशीटर पति संजू को न छोड़ने पर मंजू आत्मदाह की धमकी देने लगी। मंजू खुद को आग लगाने के लिए जैसे ही लाइटर निकाला पुलिस कर्मियों ने बाटल से उस पर पानी डाल दिया। लाइटर में आन लगने पर महिला पुलिस कर्मियों ने मंजू के हाथ से लाइटर को छीना और उस पर पानी डालने लगे। जिसे दौरान यह घटना हो रही थीं, उस दौरान महिला ने जम कर हंगामा किया। मोजूद पुलिसकर्मियों से भी अपशब्दों का प्रयोग करते हुए धमका रही थी। पुलिस जवानों ने किसी तरह मामले का शांत कर महिला के उपर प्रतिबंधात्मक धारा 170 के तहत कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें:  तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क

पति गया जेल पत्नी को मिली जमानत

हिस्ट्रीशीटर संजू व उसकी पत्नी मंजू टंडन को सिविल लाइन पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पुलिस की दलील सुनने के बाद न्यायालय ने पति संजू टंडन को जेल दाखिल करवा दिया। वही पत्नी मंजू टंडन को समझाइस देकर छोड़ दिया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles