Advertisment
छत्तीसगढ़

तोमर बंधुओं के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3000 स्क्वायर फीट की संपत्ति कुर्क

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. राजधानी में फरार चल रहे कुख्यात तोमर बंधुओं वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार को सेशन कोर्ट द्वारा तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत खारिज किए जाने और संपत्ति कुर्क करने की मंजूरी मिलने के बाद आज जिला प्रशासन की टीम ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

SDM नंद कुमार चौबे, तहसीलदार पुलिस की टीमों ने तोमर बंधुओं के भाठागांव स्थित तोमर बंधुओं के साईं विला मकान और जमीन को कुर्क किया है. कुर्क की गई संपत्ति कुल 3,000 स्क्वायर फीट है, जिसमें वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों की 1,500-1,500 स्क्वायर फीट की संपत्ति है. इसके अलावा राजधानी के आसपास स्थित उनकी तीन और जमीनों की कुर्की की कागजी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें:  बलरामपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

बता दें, तोमर बंधुओं के लगातार 2 महीने से फरार रहने के चलते SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने पहले ही दोनों भाइयों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. साथ ही पुलिस ने उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कोर्ट से की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंंजूरी दे दी. कोर्ट से कलेक्टर को कुर्की के आदेश मिलने के बाद प्रशासनिक टीम ने यह कार्रवाई शुरू की.

बचाव पक्ष की आपत्ति

तोमर बंधुओं के वकील ने कुर्की आदेश पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि उन्होंने 18 अगस्त को आवेदन दायर किया था. जिस पर 20 अगस्त को सुनवाई तय थी. लेकिन उससे पहले ही बिना पक्ष सुने कुर्की आदेश जारी कर दिया गया, जो न्यायसंगत नहीं है. इस पर अब गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई होगी.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शराब दुकान से 20 लाख की लूट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles