Advertisment
छत्तीसगढ़

बुरे फंसे बालोद के डिप्टी कलेक्टर… महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बालोद जिले के डौंडी थाना में एक डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हो गया है। एक महिला आरक्षक की शिकायत के बाद डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने का बाद अब माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी पुलिस कर सकती है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

दरअसल, डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके पिता रतन लाल उइके मूलतः डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी के रहने वाले हैं। अभी वर्तमान में बीजापुर जिले में पोस्टेड है। उनके खिलाफ सीएएफ की एक महिला आरक्षक ने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर शादी करने का झांसा देकर करीबन एक साल से शारीरिक शोषण कर रहे थे। जब वे शादी से मुकर गए तो महिला सीधे डौंडी थाना पहुंच गई और डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक से टकराई तेज रफ्तार SUV, लड़की की मौत

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कयास लगाए जा रहे है कि डौंडी पुलिस जल्द ही डिप्टी कलेक्टर को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

एएसपी बालोद मोनिका ठाकुर ने कहा कि डौंडी थाने में पीड़िता के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि एक सरकारी कर्मचारी ने शादी का झांसा देते हुए एक साल से शारीरिक संबंध बनाया, जिसपर एफआईआर दर्ज का आगे की जांच की जा रही हैं।

प्रभारी सीईओ से हटाए गए थे

मिली जानकारी अनुसार 3 माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उइके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटाया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके भोपालपटनम जनपद सीईओ के पद पर बने हुए थे। इस बीच वे काफी विवादित भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रयास आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles