Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमदुर्ग

मोबाइल टावर पर चोर का हाई वोल्टेज ड्रामा:10 लाख जेवरात और कैश चुराया, पकड़ने गई दुर्ग पुलिस तो टावर पर चढ़कर बैठ गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपए के चोरी के जेवरात जब्त किए हैं। आरोपी इतना शातिर है कि जब उसे पता चला कि पुलिस उसे गिरफ्तार करने वाली है, तो वो मोबाइल टावर में चढ़ गया था। बाद में SDRF की टीम बुलाकर उसे नीचे उतारा गया और फिर गिरफ्तार किया गया।

मामले का खुलासा करते हुए ASP सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 13 जून 2024 को प्राची सैयद जमील निवासी स्मृति नगर ने चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 10-11 जून की दरमियानी रात कोई व्यक्ति उसके घर के पीछे लगे कुलर की प्रील को तोड़कर घऱ के अंदर घुसा है।

जब्त किए गए चोरी के जेवरात
जब्त किए गए चोरी के जेवरात

सोने चांदी के जेवरात और कैश चोरी

इसे भी पढ़ें:  होटल में आया युवक को साइलेंट अटैक: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, घटना CCTV में कैद

घर में घुसने के बाद आरोपी ने अलमारी के लॉकर को तोड़ा और उसके अंदर से सोने चांदी के जेवरात और कैश सहित मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। सुबह जब उन लोगों को बता चला तो उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही चौकी स्मृति नगर और क्राइम की टीम ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण किया। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ किया। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। इसी दौरान मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़का सोने चांदी के जेवर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।

मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर बैठ गया था आरोपी
मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर बैठ गया था आरोपी

उनकी टीम ने तुरंत घेराबंदी करके उस लड़के को पकड़ा और उससे पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि उसने अपने साथी राहुल बसोड़ उर्फ दद्दू के साथ मिलकर 11जून की रात स्मृति नगर क्षेत्र में चोरी की थी। वहीं से मिले जेवरों को वो बेचने की फिराक में था।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा : मिर्गी मरीज की मौत, शौच करने गया था मिली लाश

निगरानी बदमाश है आरोपी

पकड़ा गया आरोपी राहुल बसोड़ आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ बोरी और वैशाली नगर थाने सहित कई अन्य जगह चोरी व अन्य अपराध दर्ज हैं। इतना ही नहीं वो वैशाली नगर थाने का निगरानी बदमाश है। इसके बाद 18 जुलाई को जब पुलिस राहुल को पकड़ने गई तो वो घर से भाग गया।

पुलिस ने उसे दौड़ाया तो वो वैशाली नगर में लगे मोबाइल टावर पर चढ़कर बैठ गया। पुलिस ने लाख समझाने के बाद भी जब वो नहीं उतरा तो रात में SDRF की टीम को बुलाया गया, फिर उसे वहां से उतार कर गिरफ्तार किया गया।

बड़ी मात्रा में चोरी का सामान जब्त

इसे भी पढ़ें:  केशकाल घाटी में 15 दिन का मेगा ब्लॉक, केवल इन गाड़ियों को जाने की अनुमति

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उनके पास से चांदी के जेवरात सहित सोने की एक चूड़ी, 2 सोने के हार, 2 सोने का मांग टीका, 10 सोने की अंगूठी, 2 सोने का इयर रिंग, 6 सोने की फुल्ली, 3 सोने की चेन लाकेट सहित, 1 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles