Advertisment
छत्तीसगढ़

बच्चों को छेरछेरा में मिला धान बेचकर शराब पी गया शिक्षक, नशे में स्कूल कैंपस में सोता रहा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कांकेर में नशे में धुत होकर शिक्षक स्कूल में सोता रहा। जानकारी के मुताबिक छेरछेरा में स्टूडेंट्स ने घर-घर जाकर दान मांगा था, शिक्षक ने दान में मिले धान को बेचकर शराब पी ली।

मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम पलाचूर प्राथमिक शाला का है। जहां बुधवार को सहायक शिक्षक राम कुमार कोमरा नशे में धुत होकर सोता नजर आया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार स्कूली बच्चे छेरछेरा पूर्णिमा में घर-घर जाकर दान मांगकर धान और अन्य सामग्री एकत्रित किए थे। शिक्षक को इसकी जानकारी मिलते ही वो धान को ले जाकर दुकान में बेच दिया।

इसे भी पढ़ें:  "करोड़ों की एनीकेट, लेकिन नदी में नहीं रुका पानी!" हसदेव नदी एनीकेट पर उठे गंभीर सवाल: करोड़ों की परियोजना के बावजूद क्यों नहीं हो रहा जलभराव?

उस पैसे का शराब पी लिया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शिक्षक रोजाना इसी हालत में स्कूल पहुंचता है और अब तक उच्च अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे समस्याएं बनी हुई है।

वायरल वीडियो के आधार पर होगी कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट आने पर एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है, वह बहुत निंदनीय है एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर टाउन में 07 बुलेट वाहन में मोडिफाई साइलेंसर लगाकर चलाने वाले को पकड़ा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles