Advertisment
भिलाईछत्तीसगढ़

भिलाई में आग की दिल दहलाने वाली घटना, कई गाड़ियां जली, ऊपरी मंजिल पर फंसी मां और 2 बेटियां

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई: टाउनशिप के सेक्टर 2 में शनिवार तड़के आग लगने की घटना हुई. इस आगजनी में बिल्डिंग के नीचे खड़ी 5 स्कूटी, बाइक, साइकिल जलकर राख हो गई. आग लगने की इस घटना में तीन लोग फंस गए.

सहायक अग्नि शमन अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि 2 नवंबर की सुबह 5.49 बजे उनके पास आग लगने की सूचना आई. जिसके बाद वह अपनी टीम के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे. ब्लॉक में 4 मकान ऊपर नीचे हैं. मकान में घुसने के लिए जो सीढ़ी बनी थी, उसी के पास वहां के रहवासियों ने अपनी बाइक और स्कूटी खड़ी की थी. जिनमें आग लगी हुई थी.

इसे भी पढ़ें:  रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग सख्त, मिलावटी मिठाई बेचने वाले दुकानों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बिल्डिंग में फंसे मां बेटी: फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि आग लगने के दौरान सभी रहवासी तो नीचे उतर गए थे, लेकिन ऊपर की मंजिल में मुन्नी देवी नाम की महिला और उनकी 15 व 18 साल की दो लड़कियां ऊपर ही फंसी रह गईं. जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लेडर (एल्युमिनियम सीढ़ी) लगाकर पीछे से बिल्डिंग में प्रवेश किया और तीनों मां बेटियों को एक एकएक कर सुरक्षित बाहर पहुंचाया.

ड्यूटी जाने वाले बीएसपी कर्मियों ने दी सूचना: जिस समय आग लगी बिल्डिंग के सभी रहवासी सो रहे थे. सुबह वहां से कुछ बीएसपी कर्मी ड्यूटी जाने के लिए निकल रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि ब्लॉक में खड़ी गाड़ियों में आग लगी है. तुरंत इसकी सूचना आस पड़ोस में दी गई. लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी. लगभग एक घंटे के अंदर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक सभी गाड़ियां आग से जलकर खाक हो चुकी थी.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्षद समेत 22 जुआरी पकड़ाए:व्यापारी और रसूखदारों की ​​​​​​​सजी थी महफिल, 3 लाख कैश,7 महंगी कारें और 22 मोबाइल जब्त

शॉर्ट सर्किट से आग का आशंका, स्थानीय लोगों का असामाजिक तत्वों पर आरोप: आग की लपटें पास के चार क्वार्टर के अंदर तक पहुंच गई. अग्नि शमन अधिकारी ने सीढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता है. जबकि वहां के लोगों ने असामाजिक तत्वों पर आगजनी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles