Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरक्राइम

कांग्रेस पार्षद समेत 22 जुआरी पकड़ाए:व्यापारी और रसूखदारों की ​​​​​​​सजी थी महफिल, 3 लाख कैश,7 महंगी कारें और 22 मोबाइल जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर में कोटा के कोरी डैम में पुलिस ने हाई प्रोफाइल जुए के फड़ पर छापेमारी की। रेड के दौरान सकरी के कांग्रेस पार्षद अमित भारते, हाफा सरपंच संदीप मिश्रा समेत 22 जुआरी रंगेहाथों पकड़े गए हैं। पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि सभी आरोपी व्यापारी और रसूखदार हैं। आरोपियों से 3.49 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं। इसके अलावा 7 महंगी कारें और 22 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

अलग-अलग चार फड़ में छापेमारी

एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर से टीम भेजकर कार्रवाई की गई है। एसपी को कोरी डैम में हाई प्रोफाइल जुए की खबर मिली। इसके बाद की टीम बनाई गई। यह टीम देर शाम कोरी डैम पहुंची। वहां अलग-अलग चार फड़ चल रहे थे। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी भाग नहीं सके।

इसे भी पढ़ें:  उपचुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई : 27 लाख रुपए के साथ कार चालक को पकड़ा, मामला इनकम टैक्स को सौंपा गया

पिकनिक मनाने के बहाने पहुंची पुलिस

पुलिस लाइन से निरीक्षक सहित 12 से अधिक पुलिस कर्मियों को जुए के फड़ में दबिश देने के लिए भेजा गया। इस दौरान पुलिसकर्मी पिकनिक मनाने के बहाने पहुंचे और रेस्ट हॉउस को घेर लिए।

थानेदार को भनक नहीं, देर रात कार्रवाई

पुलिस की छापेमारी की तब कोटा टीआई और स्टाफ को भनक तक नहीं थी, जब कार्रवाई की खबर मिली तब देर रात मौके पर पहुंचे। इस कार्रवाई से टीआई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है।

ये जुआरी पकड़े गए

पुलिस ने बताया कि चांटीडीह रपटा चौक निवासी सुनील यादव, चांटीडीह रामायण चौक निवासी श्याम मूर्ति, लक्ष्मीनगर रायपुर निवासी अमित सिंह, गोड़पारा कोतवाली बिलासपुर निवासी राजेश साहू, बंधवापारा सतबहानिया मंदिर निवासी दिनेश सिंह, संजीव साहू तखतपुर, महेश कुमार गबेल चांटीडीह को पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें:  सावधान! 'तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल'

इसके अलावा चंद्रप्रकाश मेरावी नगोई तखतपुर, दीपक सोनी अशोक विहार फेज-2, अमित पहाड़ी सकरी, अमित भारते सकरी बिलासपुर, दीपक साहू गोदैया रतनपुर, संदीप मिश्रा नील पैलेस बिलासपुर, शिवेंद्र प्रताप कौशिक नगोई तखतपुर को पकड़ा गया है।

पुलिस ने आऱोपियों को रंगेहाथों पकड़ा

इसके साथ ही हरिओम साहू खमतराई बिलासपुर, राकेश सिंह दयालबंद बिलासपुर, सूरज वस्त्रागार अमेरी बिलासपुर, संजय ध्रुव जबड़ापारा बिलासपुर, श्रीकान्त तिवारी मंगला बिलासपुर, अकबर खान दयालबंद बिलासपुर, जितेश मोर मालखरौदा सक्ती, अर्पित सहगल नारियल कोठी को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles