Advertisment
छत्तीसगढ़

एनएचएम कर्मचारियों से मिले स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, कहा- मंत्री की गारंटी पर करें विश्वास

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है. सरकार और अधिकारी उनसे मिलकर उन्हें हड़ताल बंद कर काम पर वापस लौटने की अपील कर रहे हैं. लेकिन एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ये भी बयान दिया कि उनकी 10 में से 45 मांगों को पूरा कर लिया गया है. फिर भी कर्मचारी काम पर नहीं लौट रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें मांगें पूरी होने का कोई आदेश नहीं मिला है.

एनएचएम कर्मचारियों से मिले मंत्री: रविवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ में NHM कर्मचारियों से मुलाकात की. एनएचएम कर्मचारियों को देख मंत्री ने सड़क पर अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे बात की. इस दौरान कर्मचारियों ने एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर चर्चा की. स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को बताया कि उनकी पांच मांगों को मान लिया गया है. जल्द इसका आदेश उन्हें दिया जाएगा. उन्होंने कर्मचारियों से ये तक कहा कि मंत्री की बात का वो विश्वास करें. साथ ही ये भी बताया कि सोमवार को रायपुर में बैठक होने वाली है जिसमें उनकी मांगों पर फिर से चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में संकट: 13,000 कर्मचारी हड़ताल और राइस मिलरों का विरोध, किसानों की बढ़ी परेशानी

NHM कर्मचारी संघ की प्रमुख मांगें:

नियमितीकरण/स्थायीकरण: NHM कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग है नियमितीकरण. वे चाहते हैं कि उन्हें स्थायी कर्मचारियों की तरह वेतन और सुविधाएं दी जाएं.

ग्रेड पे निर्धारण: NHM कर्मचारियों की मांग है ग्रेड पे निर्धारण वे चाहते हैं कि उन्हें उनके पद और अनुभव के अनुसार ग्रेड पे दिया जाए.

पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना: NHM कर्मचारी चाहते हैं कि पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना की जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके.

अनुकंपा नियुक्ति: NHM कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति की मांग भी उठाई है. वे चाहते हैं कि यदि कोई कर्मचारी सेवा के दौरान दिवंगत हो जाता है, तो उसके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए.

इसे भी पढ़ें:  किसान सिर्फ 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन, नहीं कराया पंजीयन तो नहीं बेच सकेंगे समर्थन मूल्य पर धान

मेडिकल एवं अन्य अवकाश: NHM कर्मचारियों ने मेडिकल और अन्य अवकाश की मांग भी की है. वे चाहते हैं कि उन्हें मेडिकल और अन्य अवकाश दिए जाएं, जिससे वे अपने स्वास्थ्य और व्यक्तिगत कार्यों को संभाल सकें.

अब देखना यह होगा कि NHM कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगे क्या कार्रवाई होती है. यदि राज्य सरकार और केंद्र सरकार NHM कर्मचारियों की मांगों को पूरा करती है, तो इससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकता है और NHM कर्मचारियों का मनोबल बढ़ सकता है. लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो NHM कर्मचारी फिर से आंदोलन करने पर मजबूर हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:  चरणदास महंत ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र, फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर रोक की मांग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles