Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उप चुनाव की घोषणा: 13 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 23 को आएगा नतीजा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। चुनाव आयोग ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 18 अक्टूबर से चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत 18 अक्‍टूबर को गजट नोटिफिकेसन जारी होने के साथ होगा। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी 18 अक्‍टूबर से शुरू होगी और 25 अक्‍टूबर तक चलेगी। 28 अक्‍टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 अक्‍टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे और 13 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती और नतीजों की घोषणा होगी।

इसे भी पढ़ें:  आरंग में रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,13 वाहनों को किया जब्त

उल्लेखनीय है कि, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ देश के 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान किया गया है। 47 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर एक साथ 13 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को वोट पड़ेंगे। सबसे खास बात यह है कि, सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

कांग्रेसी रायपुर दक्षिण के नतीजे के बाद भी EVM पर फोड़ेंगे ठीकरा : जायसवाल
रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए तारीख घोषित होते ही इसे लेकर सियासी बयानबाजियों का दौर भी शुरू हो गया है। भाजपा के चुनाव प्रभारी और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद कहा- भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि, रायपुर दक्षिण का उपचुनाव विशेष है। अब तक बृजमोहन ज़ी लड़ते रहे हैं, इस बार नया चेहरा चुनाव लड़ेगा। दक्षिण के उपचुनाव क़ो हम रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस की तैयारियां कैसी रहती हैं सभी जानते हैं। विधानसभा और लोकसभा में बोले थे एकतरफा जीतेंगे, अब भी जीतने का दावा कर रहे हैं, हारने के बाद में EVM पर ही ठीकरा फोड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  शादी के 10 दिन पहले युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी मंगेतर की हत्या, फिर जंगल में दफना दी लाश

किस प्रदेश में कितनी सीटों पर उपचुनाव
जहां उपचुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 2, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीट शामिल हैं।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles