Advertisment
छत्तीसगढ़

झाड़ियों में मिली युवक की अधजली लाश, बेरहमी से हत्या कर जलाने की कोशिश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक बार फिर अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में शुक्रवार सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है।

शुक्रवार सुबह तिफरा सब्जी मंडी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से धुआं उठते देखा। पास जाकर जांच करने पर उन्हें एक अधजला शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची… पुलिस ने वहां से जले हुए कपड़ों के टुकड़े, अन्य सामान और साक्ष्य जब्त किए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया ताकि घटनास्थल से सटीक सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस का मानना है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई, ताकि सबूत मिटाए जा सकें।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इंदिरा सेतु पुल के नीचे भी एक अधजली लाश मिली थी। लगातार मिल रही अधजली लाशों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  परीक्षा पे चर्चा, PM मोदी से प्रश्न पूछने में छत्तीसगढ़ सबसे आगे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles