Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा : पेट्रोल पंप मैनेजर ने 68 लाख रुपये का किया गबन, पकड़े जाने के डर से ट्रेनों में घूमता था आरोपी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा: सारागाव थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया का पेट्रोल पंप संचालित है. इस पेट्रोल पंप में नीरज कुमार साहू साल 2022 से मैनेजर के पद पर काम कर रहा था. नीरज साहू ने अपने अच्छे काम से मालिक का भरोसा जीता. जिसका फायदा ये हुआ कि पेट्रोल पंप मालिक ने पूरी जिम्मेदारी मैनेजर को सौंप दी. यानी पेट्रोल डीजल बिक्री, उससे मिलने वाली राशि, लेन देन सभी का हिसाब किताब मैनेजर ही रखने लगा. लेकिन साल 2025 जनवरी में मैनेजर ने अचानक काम छोड़ दिया.

68 लाख रुपये का गबन: इस घटना के कुछ दिनों बाद जब पेट्रोप पंप मालिक ने खाता मिलान किया तो शुरुआत में 65 लाख रुपये खाते से गायब होने की जानकारी मिली. पंप मालिक ने बम्हनीडीह थाना में आरोपी मैनेजर नीरज साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.

इसे भी पढ़ें:  मारे गए 3 बड़े नक्सली : मोहला-मानपुर से सटे महाराष्ट्र बार्डर में हुई भीषण मुठभेड़

पेट्रोल पंप संचालक गगन जयपुरिया ने बताया “23 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पेट्रोल पंप में काम करने वाले मैनेजर नीरज कुमार साहू ने 65 लाख रुपये का गबन पेट्रोप पंप के हिसाब किताब में किया. नीरज साहू पेट्रोल पंप का पूरा काम करता था. मैं और मेरा पार्टनर राजनीतिक कार्यों के चलते पेट्रोल पंप का हिसाब किताब नहीं देख पाते थे. जिसका फायदा उठाकर षड़यंत्रपूर्वक, विश्वासघात कर 65 लाख रुपये की राशि का गबन किया. ये राशि शुरुआत में पता चली, बाद में कुल गबन की राशि 68 लाख रुपये हुई.”

फरारी के दौरान ट्रेन में घूमता रहता था आरोपी, पुलिस ने ट्रेन से ही पकड़ा: 68 लाख रुपये के गबन की शिकायत पर जांजगीर चांपा पुलिस ने जांच शुरू की. SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की अलग अलग टीम लगाई गई. आरोपी की लोकेशन ट्रेस करने की जिम्मेदारी साइबर सेल को दी गई. 40 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद गुरुवार को आरोपी नीरज कुमार साहू को रायपुर से रायगढ़ के बीच ट्रेन में पकड़ा गया.

इसे भी पढ़ें:  CG पंचायत चुनाव 2025 : जानें कल दूसरे चरण के चुनाव में कहां-कहां होगी वोटिंग

आरोपी मैनेजर, भाई और पिता पहुंचे जेल: आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में पेट्रोल पंप से 68 लाख रुपये गबन करना स्वीकार किया है. आरोपी के पास 50 हजार रुपये कैश मिला. आरोपी मैनेजर ने बताया कि उसने कुछ पैसे अपने पिता के खाते में ट्रांसफर किए. कुछ पैसे अपने भाई को ट्रैक्टर खरीदने के लिए दिए. कुछ पैसा जुआ में हार गया. उसने बताया कि फरारी के दौरान वह ज्यादातर ट्रेन से अलग अलग शहर में घूमता रहा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार साहू उसके भाई धीरज साहू और पिता लोचन प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर लिया है. न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने 13 लोगों से भरी कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 7 की हालात गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles