Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जशपुर

हाइवा ने ऑटो को मारी टक्कर : 2 नाबालिग बच्चों की मौत, 5 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने कैटरिंग कर्मचारियों से भरी ऑटो को ठोकर मार दी है। इस हादसे में 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों के इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया है। यह पूरा मामला बगीचा थाने के तहसील चौक का है।

पेड़ से जा टकराई बाइक 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। यह तीनों शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में इनकी बाइक पेड़ से जा टकराई और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके बाद ग्रामीणों की सहायता से तीनों की लाश निकाली गई और पुलिस को जानकारी दी गई। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  तीन दिन से लापता युवक का सूने मकान में फंदे पर लटका मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

तीनों युवक की दर्दनाक मौत

बता दें शनिवार को ठीक शाम 7 बजे एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर शादी में शिरकत करने के लिए जा रहे थे। लेकिन यह तीनों जैसे ही कर्नाहन पुल के पास पुहंचे, बाइक अनियिंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई है।

तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने टक्कर मारी 

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के बलौदबाजार में बाइक सवार तीन युवकों को स्कॉर्पियों ने ठोकर मार दी थी। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों अंबिकापुर में एक शादी अंटेड करने के लिए भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी बीच यह सड़का हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें:  पत्तियों में लगी आग की चपेट में आई कार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles