Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुरहत्या

रायपुर में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी-बेटी की हत्या कर दी; बीवी के कैरेक्टर पर शक करता था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी और बेटी को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में बेटी और पत्नी की खून से सनी लाश मिली है। आवेश में आकर पत्नी और बेटी का गला रेता है। पूरा मामला खरोरा थाना इलाके के ग्राम घिवरा का है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी योगेश वर्मा ने कुछ दिन पहले ही बड़ी बेटी की शादी की थी। वह दोनों बेटियों की एक साथ शादी करना चाहता था, लेकिन छोटी बेटी की शादी तय नहीं होने से वह नाराज चल रहा था। इस बात को लेकर घर में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती थी।

खरोरा में आरोपी पिता ने बेटी को धारदार हथियार से वारकर मार डाला।

विवाद के बाद पत्नी और बेटी का गला काटा

इसे भी पढ़ें:  84 छात्रों को खिला दिया था कुत्ते का जूठा, पीड़ितों को 25,000 रुपये मुआवजा देने का आदेश

इसी बीच सोमवार को पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ। पति योगेश आवेश में आ गया। पहले उसने अपनी पत्नी 41 साल की जानकी वर्मा का गला काटा, इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही 22 साल की बेटी लवली वर्मा की भी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अंदर से घर का दरवाजा बंद कर योगेश बाड़ी के रास्ते से भाग गया।

बेटे ने देखी मां और बहन की लाश

आरोपी योगेश वर्मा का 19 साल बेटा विवेक पड़ोस में ही अपने मामा के घर पर था। वह जब घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो विवेक छत से कूदकर अंदर घुसा। अंदर का मंजर देखकर विवेक घबरा गया। जैसे-तैसे उसने दरवाजा खोला और पड़ोसियों को जानकारी दी।

रायपुर के खरोरा में शख्स ने की अपनी पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या।

महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता था आरोपी

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में भाई की मौत और बहन घायल : रक्षाबंधन के लिए बहन को ले जा रहा था घर, रास्ते में 2 बाईक की टक्कर

विवेक के मुताबिक पिता योगेश महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता था। बेटी की शादी के लिए कुछ दिन पहले ही गांव आया था। मां-बहन की हत्या के बाद 19 साल का विवेक अब घर में अकेला रह गया है। वहीं बड़ी बहन शादी के बाद ससुराल चली गईं।

पत्नी पर शक करता था आरोपी

पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी योगेश वर्मा आदतन नशेड़ी है। वह अपनी पत्नी पर शक करता था। कैरेक्टर को लेकर भी दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। योगेश मारपीट भी करता था।

आरोपी को कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, योगेश वर्मा को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  top news daily updates media house Chhattisgarh mpcg #mediahouse #viral #2024

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles