Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप, तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए छात्रावास अधीक्षक, जानें क्या है पूरा मामला?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर जिले में प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति ब्वॉज हॉस्टल के हॉस्टल अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. अधीक्षक के ऊपर छात्रों ने छात्रावास में मूलभूत समस्याओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके मद्देनजर जिला कलेक्टर ने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबन के आदेश जारी कर दिए.

मामला तखतपुर विकासखण्ड के प्री मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का है, जहां तैनाता छात्रावास अधीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय को छात्रावास से लगातार अनुपस्थित रहने और लापरवाही के आरोपों पर जिला कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.

लगातार छात्रावास से अनुपस्थित पाए छात्रावास अधीक्षक देवेंद्र पांडेय

इसे भी पढ़ें:  फेयरवेल पार्टी में छात्रों को वाहनों में स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर पुलिस ने लिया एक्शन, ठोका जुर्माना

रिपोर्ट के मुताबिक तत्काल प्रभाव से निलंबित किए गए छात्रावास अधीक्षक प्रारंभिक रूप से आरोप लगा है कि वो लगातार छात्रावास से अनुपस्थित रहते थे और हास्टल में रहे छात्रों की मूलभूत जरूरतों पर भी ध्यान नहीं देते थे. मामले की शिकायत पर जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन के आदेश जारी कर दिए.

हॉस्टल छात्रों का आरोप, छात्रावास में उन्हें नाश्ता तक नहीं मिलता था

गौरतलब है निलंबित छात्रावास अधीक्षक देवेंद्र पांडेय अधिकांश बार संस्था के निरीक्षण के दौरान गायब रहे. छात्रावास के बच्चों के अनुसार उन्हें छात्रावास में नाश्ता नहीं मिलता है. वहीं, अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध नहीं कराई जाती थी. देवेंद्र पांड़ेय द्वारा काम भी रूचि नहीं दिखाने पर चार्ज देने के आदेश जारी किए गए, लेकिन उन्होंने चार्ज भी नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें:  पुलिस को चकमा देकर नाली में छिप गया था बदमाश, फिर जवानों ने ऐसे किया गिरफ्तार, देखें वायरल Video

सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत काम करने पर किया गया निलंबन

आरोप है कि निलंबित छात्रावास अधीक्षक देवेंद्र पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कई आदेशों की अवज्ञा की गई. इस सिलसिले में उन्हें कर्तव्यहीनता के लिए जारी नोटिस किया गया, लेकिन उन्होंने उसका भी जवाब नहीं दिया. इसलिए देवेन्द्र पाण्डेय का सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत काम करने पर निलंबित कर दिया गया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles