Advertisment
छत्तीसगढ़

समता एक्सप्रेस में नागपुर से रायपुर के बीच 9,00,000 के Gold Necklace चोरी, GRP ने दर्ज की FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. समता एक्सप्रेस में सफर कर रही रायपुर की एक महिला का 9 लाख रुपये की कीमत का लेडिज बैग में रखा Gold necklace चोरी हो गया है. पीड़िता अनामिका वर्मा (41 वर्ष), निवासी MIG-3, सेक्टर-1, शंकर नगर, रायपुर ने जीआरपी थाना रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

अनामिका ने जीआरपी को बताया है कि वह 16 अगस्त को ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस के कोच S-3, बर्थ नंबर 21 में हजरत निजामुद्दीन से रायपुर सफर कर रही थीं. नागपुर स्टेशन पर रात में ट्रेन रुकने के दौरान उन्होंने अपना ब्राउन रंग का लेडिस बैग सिर के नीचे रखकर सो गई थीं. दुर्ग स्टेशन पहुंचने से 10-15 मिनट पहले उनकी नींद खुली तो बैग गायब था. बैग में 75.180 ग्राम का सोने का नेकलेस, 45.345 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र था, जिसकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है.

अनामिका ने सामने की सीट पर बैठे यात्रियों से बात की, जिन्होंने बताया कि वे डोंगरगढ़ से जाग रहे थे और इस दौरान किसी को आते-जाते नहीं देखा. प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना नागपुर-गोंदिया रेलखंड के बीच होने की आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़ें:  मजार में काटा पत्नी का गला:मीरा दातार इलाज कराने आए थे, रात रुकने पर हुई कहासुनी तो चाकू से किया ​​​​​​​​​​​​​​वार

जीआरपी थाना रायपुर ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए इसे जीआरपी थाना गोंदिया को स्थानांतरित कर दिया गया है. पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles