Advertisment
छत्तीसगढ़

बेटे ने पिता और बुआ को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , दोहरे हत्याकांड से मची सनसनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। पिपरिया थाना क्षेत्र के इन्दौरी पंचायत में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई. जमीन विवाद को लेकर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता और बुआ पर लोहे की सब्बल से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक आरोपी रामकुमार काठले का अपने पिता नारायण काठले से कई महीनों से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. बीती रात इसी बात को लेकर आरोपी ने पिता और बुआ धरमिन बाई पर सब्बल से हमला कर दोनों की मौके पर ही जान ले ली।

इसे भी पढ़ें:  नाराज नेताओं को मनाएंगे सीनियर लीडर्स

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे पिपरिया थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles