Advertisment
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन मनाने मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, पुलिस ने पुल पर स्कूटी और रेलिंग में दुपट्टा किया बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आरंग. आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी. घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है. महिला की तलाश की जारी है.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने लल्लूराम डॉट कॉम को जानकारी दी कि महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है. साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है. जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है. महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  ITBP जवान यूपी में 13 दिन से लापता : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मिला मोबाइल और सामान, कांकेर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी. महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी. दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles