Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर के दो बार लड़कियों को आफर कर रहे फ्री अनलिमिटेड शराब, गृहमंत्री के निर्देश पर हुई FIR

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शराब का पिलाने का धंधा इस कदर बेलगाम हो चला है कि, अब लड़कियों को मुफ्त शराब ऑफर किया जाने लगा है। इसका प्रचार भी सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है। बिलासपुर के दो बार संचालकों ने हद ही कर दी है। बार में लड़कों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से लड़कियों और कपल को न सिर्फ एंट्री फ्री दे रहे हैं बल्कि उनको चाहे जितनी मुफ्त शराब भी आफर कर रहे हैं। इस बात की शिकायत गृहमंत्री विजय शर्मा तक पहुंचने पर उन्होंने पुलिस को कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया, तब जाकर पुलिस ने दो बारों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING : मंत्रालय और पीएचक्यू की सुरक्षा में तैनात जवान ने सुबह-सुबह की अंधाधुंध फायरिंग
offer

तंत्रा और ओमिगोस बार ने चलाया गोरखधंधा

जिन दो बारों में ये गोरखधंधा चल रहा है उनके नाम तंत्रा और ओमिगोस बताए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, तंत्रा और ओमिगोस बार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लड़कियों और महिलाओं के लिए हर बुधवार की रात 8 बजे से फ्री अन-लिमिटेड शराब परोसने का आफर दिया। ‘व्हाई नॉट वेडनसडे’, ‘द मिड वीक मैडनेस एडिशन’ के नाम से जारी पोस्टरनुमा विज्ञापन में सजी-धजी महिला की फोटो लगाई गई थी। बार लाइन के जानकार इसे बार में आने के लिए युवा लड़कों को लुभाने का तरीका बता रहे हैं। ऐसे आफर्स की जाल में ज्यादातर पढ़ाई करने के लिए देसरे शहरों से आकर अकेली रह रही लड़कियां फंसती हैं।

इसे भी पढ़ें:  पैसे बाद में, पहले पहन कर आइए हेलमेट, नहीं तो पेट्रोल पंप से हो जाएगी वापसी
bar

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बिलासपुर पुलिस ने मीडियो को बताया कि, बार की ओर से सोशल मीडिया के सभी माध्यमों से महिलाओं के लिए पोस्टर जारी किया गया था। पुलिस के मुतिाबक ऐसे हर दिन अलग-अलग तरह से लालच से आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है। इसी के चलते बारों में छापा मारा गया। सिविल लाइन और तारबाहर थाने में दो बारों के खिलाफ अलग-अलग FIR दर्ज की गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles