Advertisment
अन्य खबरें

महंगे प्लान से छुटकारा, एयरटेल ने उतारे दो नए प्लान, केवल कॉलिंग और SMS का मिलेगा फायदा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
नई दिल्ली। इंडियन टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर भारती एयरटेल ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के आदेशानुसार वॉयस और SMS-ओनली प्रीपेड प्लान्स को पेश किया है। आपको बता दें कि एयरटेल ने कोई नए प्लान्स पेश नहीं किए हैं। लेकिन TRAI की जरूरतों को पूरा करने के लिए कंपनी ने मौजूदा प्लान्स को ही मॉडिफाई कर दिया है। आइए जानते हैं नए प्लान्स के बारे में। 

एयरटेल का 509 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 

एयरटेल के 509 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और 900 एसएमएस मेसेजेस शामिल हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। एडिशनल एयरटेल रिवॉर्ड्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप पर फ्री कॉन्टेंट, अपोलो 24/7 सर्कल मेंबरशिप और फ्री हेलो ट्यून्स शामिल हैं। एयरटेल के मुताबिक, इस वॉयस और एसएमएस-ओनली प्लान की इफेक्टिव प्राइस लगभग 167 रुपये प्रति महीना है। पहले इस प्लान में 6GB डेटा भी मिलता था।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING NEWS : लोकसभा चुनाव से पहले देशभर में पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता
एयरटेल का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
लॉन्ग-टर्म या ईयरली प्लान चाहने वाले एयरटेल यूजर्स के लिए, 1,999 रुपये वाला ईयरली प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 3,600 SMS मेसेजेस ऑफर करता है। इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। एडिशनल एयरटेल रिवॉर्ड्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप पर फ्री कॉन्टेंट, अपोलो 24/7 सर्कल मेंबरशिप और फ्री हेलो ट्यून्स शामिल हैं। पहले, ये प्लान 24GB डेटा के साथ भी आता था। कंपनी ने बताया कि SMS की लिमिट खत्म होने के बाद, लोकल के लिए 1 रुपये और STD के लिए 1.5 रुपये प्रति SMS का चार्ज लिया जाएगा। 

ये दोनों ही प्रीपेड प्लान्स एयरटेल थैंक्स ऐप और एयरटेल वेबसाइट पर मौजूद हैं। उम्मीद है कि दूसरे ऑपरेटर्स भी जल्द ही ऐसे ही प्लान्स पेश करेंगे। आपको बता दें कि TRAI ने सभी ऑपरेटर्स के लिए ये अनिवार्य कर दिया है कि वे बिना डेटा वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश करें, जिनमें वॉयस और SMS बेनिफिट्स हों। ये उन लोगों के खासतौर पर बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों के लिए ज्यादा मददगार साबित होगा।

इसे भी पढ़ें:  कैंसर का खतरा:‘बुड्ढी के बाल’ में मिलाया जा रहा कपड़ा रंगने वाला रसायन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles