
अन्य खबरेंदेश- विदेश
बेगूसराय में बाल बाल बचे अमित शाह, उड़ान भरते वक्त हेलीकॉप्टर लहराया
बेगूसराय: लोकसभा चुनाव को लेकर गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को हेलीकॉप्टर से बेगूसराय पहुंचे। बेगूसराय में अमित शाह ने जीडी कॉलेज परिसर में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील की। चुनावी सभा को संबोधित कर वहां से रवाना होते वक्त अमित शाह बाल बाल बच गए। दरअसल अमित शाह का हेलीकॉप्टर जैसे ही हवा में उड़ान भरी उसी वक्त अनियंत्रित हो गया।