Advertisment
अन्य खबरें

ट्रेन में अजनबी संग गुजारी रात, पता नहीं बच्चे का बाप कौन? प्रेग्नेंट महिला का चौंकाने वाला खुलासा!

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एक प्रेग्नेंट महिला ने अपने बॉयफ्रेंड से झूठ कहा कि उसके पेट में पल रहा बच्चा उसका है. एक झगड़े के बाद दोनों कुछ हफ्तों के लिए अलग हो गए थे और उसी दौरान महिला ने कई लोगों के साथ संबंध बनाए. महिला को डर है कि उसके बॉयफ्रेंड को उसकी सच्चाई पता चल जाएगी.

गर्भावस्था हर महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और खुशनुमा पड़ाव होता है. यह एक ऐसा समय होता है जब महिलाएं न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी कई बदलावों से गुजरती हैं. एक नए जीवन को दुनिया में लाने की खुशी, उत्साह और उम्मीदें इस दौरान महिलाओं को एक अलग ही शक्ति और साहस प्रदान करती हैं. पर कभी-कभी जीवन में ऐसी भी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब यह खुशी और उत्साह डर और चिंता में बदल जाता है. कई महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी समस्याओं को लेकर परेशान रहती हैं, लेकिन एक ऐसी ही महिला की कहानी सामने आई है, जिसने अपनी मुश्किल को लोगों के साथ शेयर किया है, ताकि वह इससे बाहर निकल सके. महिला ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा है कि वो प्रेग्नेंट तो हैं, लेकिन उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके होने वाले बच्चे का पिता कौन हैमहिला ने अंग्रेजी वेबसाइट डेली स्टार से बातचीत में यह खुलासा किया.

इसे भी पढ़ें:  कोयला खदान में 34 घंटे से फंसे हैं 9 मजदूर, बचाव अभियान में उतरे नौसेना के गोताखोर

महिला ने बताया कि वह अपने पार्टनर के साथ लंबे समय से बच्चा पैदा करने की कोशिश कर रही थी. उन्होंने हर संभव कोशिश की, यहां तक कि IVF पर भी काफी पैसा खर्च किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इस दौरान उन दोनों के बीच कई बार झगड़े भी हुए. एक बार जब दोनों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई तो महिला कुछ हफ्तों के लिए अपने पार्टनर से अलग हो गई और अपनी बहन के पास रहने चली गई. इस दौरान वह बहुत गुस्से में थी और उसने अपना कंट्रोल खो दिया. उसने बिना किसी गर्भनिरोधक का उपयोग किए कई पुरुषों के साथ संबंध बनाए. महिला ने स्वीकार किया कि इस दौरान उसने अपने कुछ पुराने सहकर्मियों के साथ भी संबंध बनाए, लेकिन एक चलती ट्रेन में एक अजनबी के साथ शारीरिक संबंध बनाना उसके लिए सबसे रोमांचक अनुभव था. अब जब वह अपने पार्टनर के साथ वापस आ गई है और प्रेग्नेंट है, तो वह खुश होने के साथ-साथ डरी हुई भी है. महिला ने अपने पार्टनर से झूठ बोला है कि बच्चा उसका है और उसे यकीन भी दिलाया है कि बच्चे की अनुमानित जन्म तिथि उनके संबंध बनाने की तारीखों से मेल खाती है.

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में मूक-बधिर जोड़े रंजुला-आलोक ने लिए सात फेरे; इशारों से बताए गए सातों वचन

उसका पार्टनर भी इस बच्चे को ‘चमत्कारी बच्चा’ मानकर बहुत खुश है. लेकिन महिला को इस बात का डर सता रहा है कि उसका झूठ कभी भी सामने आ सकता है. वह इस असमंजस में है कि उसे क्या करना चाहिए. डेली स्टार से जुड़ी एक्सपर्ट जेन ओ’गॉरमैन ने इस मामले पर सलाह दी है कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण उसके अंदर पल रहा बच्चा है. उसे तनाव को कम करना चाहिए और अपनी और अपने बच्चे की सेहत का ध्यान रखना चाहिए. जेन ने कहा कि गर्भावस्था एक आशीर्वाद है, उसे इस खुशी को महसूस करना चाहिए. उन्होंने महिला को यह भी बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद वह अपने पार्टनर के साथ इस विषय पर बात कर सकती है. जेन ने कहा कि डीएनए टेस्ट करवाना पूरी तरह से महिला पर निर्भर करता है और उसे अपने विवेक के अनुसार बच्चे के हित में फैसला लेना चाहिए. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अगर महिला ने प्रेग्नेंसी से पहले अपने पार्टनर के साथ भी संबंध बनाए थे, तो हो सकता है कि बच्चा उसी का हो. जेन ने महिला को ईमानदारी से बात करने और अपने डॉक्टर और प्रसूति टीम से पूरा सहयोग लेने की सलाह दी.

इसे भी पढ़ें:  इंजीनियर की नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख ठगी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles