Advertisment
छत्तीसगढ़

जबरन नमाज पढ़वाने वाला आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन किया गया. आयोजन की तारीफ 26 मार्च 2025 से लेकर 1 अप्रैल 2025 तक थी. ग्राम शिवतराई के कोटा में लगे इस कैंप से विवादों का नाता जुड़ गया. दरअसल कैंप में आए छात्रों ने आरोप लगाया कि उनको शिविर में 31 मार्च के दिन जबरन नमाज पढ़वाई गई जबकि वो हिंदू धर्म से नाता रखते हैं. कैंप में शामिल छात्रों ने इस बात की शिकायत पुलिस से करते हुए कहा कि उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किए जाने का काम किया गया.

जबरन नमाज पढ़वाने का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार: एनएसएस कैंप में शामिल छात्रों ने प्रो.दिलीप झा, डाॅ. मधुलिका सिंह, डाॅ. ज्योति वर्मा, डाॅ. नीरज कुमारी, डाॅ. प्रशांत वैष्णव, डाॅ. सूर्यभान सिंह, डाॅ. बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए. छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और सभी के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1)(ख)(ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध कर केस की जांच शुरू की.

इसे भी पढ़ें:  महाराष्ट्र-गुजरात की बाढ़ से महंगी हुईं सब्जियां, दिवाली से पहले राहत की उम्मीद नहीं

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles