Advertisment
 बिलासपुरअन्य खबरेंछत्तीसगढ़

HC की नाराजगी के बाद रातों-रात बनने लगी फोरलेन रोड

सरकार को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने के निर्देश, लेटलतीफी से मिली फटकार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद उस्लापुर फ्लाई ओवर ब्रिज से सकरी-पेंड्रीडीह बाइ पास तक फोरलेन रोड के डामरीकरण का काम रातों रात शुरू हो गया। हाईकोर्ट ने राज्य की खराब सड़कों को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए गंभीर टिप्पणी की। साथ ही शासन को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने कहा।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कोर्ट में विचाराधीन स्थान को छोड़कर शेष पूरी सड़क 30 अप्रैल तक तैयार करने कहा है।

विधानसभा चुनाव के पहले रोड बन जानी थी

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पिछली सरकार ने उस्लापुर फ्लाई ओवर ब्रिज से सकरी-पेंड्रीडीह बाइ पास फोरलेन रोड के लिए डीएमएफ फंड से राशि स्वीकृत किया था। फ्लाई ओवर से फोर्ड शो रूम और आगे बाइ पास रोड तक 2 पार्ट में अविनाश बिल्डकान और श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को क्रमश: 12.67 करोड़ तथा 11.67 करोड़ का वर्क आर्डर जारी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मोहन मरकाम के बंगले पर तैनात आरक्षक ने की खुदकुशी:ड्यूटी के बाद घर के लिए निकला था

ठेकेदारों को सितंबर तक काम पूरा करने टारगेट दिया गया, लेकिन उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट की तरह जनहित के इन कार्यों को भी अटका दिया।

मिलीभगत से होती रही देरी

बताया जाता है कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम के द्वारा दो साल के अंदर शहर में 600 करोड़ से अधिक के विभिन्न कार्यों का ठेका दिया गया। अफसरों की मिलीभगत से एक -एक कंपनी को कई कई काम अलाट हो गए, जिसके कारण कोई भी प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं हो रहा है। फोरलेन रोड सहित अधिकांश प्रोजेक्ट की डेडलाइन पार हो चुकी है।

सकरी-पेंड्रीडीह बाइ पास तक फोरलेन रोड के डामरीकरण का काम रातों रात शुरू हो गया।
सकरी-पेंड्रीडीह बाइ पास तक फोरलेन रोड के डामरीकरण का काम रातों रात शुरू हो गया।

शहर की सड़कों का बुरा हाल

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शाह बोले-3 साल में खत्म कर देंगे नक्सलवाद

हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर होने के दौरान 2 साल पूर्व तत्कालीन सचिव, नगरीय प्रशासन ने प्रदेश भर की जर्जर सड़कों को सुधारने एफेडेविड दिया था। इसके बाद बिलासपुर सहित कई शहरों में सड़क सुधार के लिए इस्टीमेट बनाए गए, लेकिन डामरीकरण की बजाय बिलासपुर में पैच रिपेयरिंग 3 करोड़ खर्च बता दिया गया।

दिखावे के लिए कुछ जगहों पर काम हुआ, परंतु लोगों को जर्जर सड़कों से राहत नहीं मिली।

चार स्थानों पर जमीन विवाद से अटका काम

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने ‘दैनिक भास्कर’को बताया कि 3-4 स्थानों पर रोड पर अतिक्रमण हटाने की जरूरत है, ताकि रोड पूरी चौड़ाई में बन सके, परंतु लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है।

इसे भी पढ़ें:  Mahtari Vandan Yojana: आज मिलेगी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त

अब जब तक विवादित स्थल का सीमांकन नहीं हो जाता, कार्य में विलंब हो रहा है। जहां जहां इस प्रकार की समस्या है, उसका निराकरण विधिसम्मत तरीके से कर फोरलेन का काम 30 अप्रैल तक पूर्ण कराने कहा गया है।

रलेन रोड के डामरीकरण का काम शुरू
रलेन रोड के डामरीकरण का काम शुरू

नेहरू चौक से देवकीनंदन चौक तक 7 जगह उखड़ी रोड

सर्वाधिक व्यस्त नेहरू चौक से देवकीनंदन चौक तक की सड़क 7 से अधिक जगहों पर उखड़ गई है। इसमें बड़े बड़े गड्‌ढे हो गए हैं, जिससे लोगों को निरंतर परेशानी हो रही है। इनमें नेहरू चौक लेफ्ट फ्री, मेन पोस्ट आफिस के सामने, कोन्हेर उद्यान के सामने, पूर्व विधायक के निवास के सामने, राम मंदिर चौक के पूर्व और देवकीनंदन चौक प्रमुख है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles